pub-7443694812611045 अन्य वन प्राणी का शिकार करने बिछाया जाल, तेंदुआ फस कर मर गया ,जंगल में फेंक कर भागे, पकड़े गए आरोपी,। - Agnichakra

अन्य वन प्राणी का शिकार करने बिछाया जाल, तेंदुआ फस कर मर गया ,जंगल में फेंक कर भागे, पकड़े गए आरोपी,।

 



वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी के नेतृत्व में चन्द घंटो के भीतर आरोपी फॉरेस्ट टीम की गिरफ्त में




मोहम्मद फरहान काजी@ शिवपुरी :- जिले के वन मंडल शिवपुरी के अंतर्गत आने वाला वन परिक्षेत्र पिछोर के खनियांधाना थाना क्षेत्र के हिंडोराखेड़ी गांव के डोंगा से बड़ी खबर आई थी जहां एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था, पड़ताल में पाया कि सुअर मारने बिछाये जाल में फस गया तेंदुआ ओर दुःखद घटना हो गई जिसके बाद आरोपी उक्त तेंदुआ को जंगल मे फेंक कर भाग गए सूचना मिलते ही आरोपी गढ़ की ख़बर लग गई जिससे टीम की मदद से उन्हें पकड़ा जा सका,।।



जानकारी के अनुसार ख़बर मिली कि ,  वन परिक्षेत्र पिछोर के खनियाधाना क्षेत्र के एक गांव में एक तेंदुआ का शब मिला जिससे वन महकमे के हाथ पैर फूल गए कि एक ओर सरकार ने टाइगर लाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है दूसरी ओर वन जीवो की हत्या की गई एवं सुरक्षा के सबाल खड़े हो रहे है,।




बता दे कि जानकारी मिलते ही वन विभाग के डीएफओ मीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में करैरा एसडीओ एमके सिंह व वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण कर बताया की तेंदुए का शिकार जाल लगाकर किया गया है वन परिक्षेत्र की टीम निरंतर शिकारियों की तलाश में जुटी थी महज कुछ ही घंटे के भीतर तेंदुए का शिकार करने वाले दो,आरोपी छोटेलाल जाटव, सुरेश जाटव को वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी ने दो आरोपियों को वन विभाग की टीम मदद से गिरफ्तार किया गया है।



आरोपीगढ़ ने तेंदुए के शिकार की बात स्वीकार की है। वन महकमे ने आरोपी गढ़ को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया



बताया गया कि सुअर का शिकार करने के लिए खेत में फैलाए गए जाल में जंगली सुअर की जगह तेंदुआ फंस गया था। इसे छिपाने आरोपितों ने घटनास्थल से करीब 250 मीटर दूर स्थित तेंदुआ का शव फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए दोनो आरोपितों ने वन अमले के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया गया है।।


तेंदुए के हत्यारे ने वन अमले को बताया कि करीब कुछमहीने पहले खेत में फैलाए गए जाल की चपेट में एक जंगली सुअर आ गया था, जिसका मांस आरोपितों ने खाया था। दोबारा जंगली सुअर को फंसाने जाल फैलाया गया था, जिसकी चपेट में तेंदुआ आ गया लर यह घटना घटित हो गई है,।



उक्त बड़ी सफलता में, करैरा एसडीओ एम कर सिंह रेंजर अनुराग तिवारी,खनियाधाना डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया, बामोरकला डिप्टी रेंजर सुदामा मिश्रा सहित रुद्र पुरोहित वन रक्षक ,वन रक्षक प्रशांत दांगी ,वन रक्षक केसव झा वन रक्षक, राघवेंद्र रावत वन रक्षक, अवदेश सिंह वन रक्षक एवं वाहन चालक मनभान सिंह व एस. एफ. बल की एहम भूमिका रही।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.