pub-7443694812611045 भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बने बॉबी जैन,बधाई का लगा तांता।। - Agnichakra

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बने बॉबी जैन,बधाई का लगा तांता।।

 



मोहम्मद फरहान काजी@ रन्नौद, / शिवपुरी :-जिले की नगर परिषद रन्नौद में विगत दिनों भारतीय किसान संघ का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें ग्वालियर व शिवपुरी के किसान संघ के अधिकारी गढ़ मौजूद रहे साथ ही रन्नौद तहसील के अंतर्गत तमाम किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया भारतीय किसान संघ के अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान विजली खाद आदि की समस्या सुनी ओर बताया कि जब भी किसानों को अधिकारियों व सरकार के नुमांइदों द्वारा परेशान किया जाता है तब भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता किसान की मदद के लिए आगे आकर खड़े होते ,।।





कार्यक्रम के उपरांत रन्नौद तहसील के अंतर्गत किसानों की समस्या सुनने हेतु भारतीय किसान संघ रन्नौद से बॉबी जैन को अध्यक्ष बनाने की भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने मंच से घोषणा की गई ।




जानकारी के अनुसार नगर रन्नौद में बीते दिनों भारतीय किसान संघ का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें रन्नौद तहसील के अंतर्गत तमाम किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमे भारतीय किसान संघ के अधिकारियों ने किसानो की बैठक ली गई जिसमें अहम फैसले लिए गए ,।।



बता दे कि कार्यक्रम के दौरान तहसील के अंतर्गत किसानों की समस्या सुनने के लिए रन्नौद के ऊर्जावान युवा नेता बॉबी जैन को ,संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ की अनुसंसा पर भारतीय किसान संघ रन्नौद तहसील के अध्यक्ष बनाया गया कार्यक्रम में मंच से बॉबी जैन की मंच घोषणा की गई, इधर अध्यक्ष पद की घोषणा हुई दूसरी ओर तालियां व बधाई देने बालों का तांता लगा रहा दिन भर,।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.