pub-7443694812611045 बिग ,,,जिम्मेदाराना का उदासीन रवैया ,? दतिया और गुना से हवाई जहाज उड़ेंगे, परन्तु शिवपुरी को नही कोई बिशेष चीज़ | - Agnichakra

बिग ,,,जिम्मेदाराना का उदासीन रवैया ,? दतिया और गुना से हवाई जहाज उड़ेंगे, परन्तु शिवपुरी को नही कोई बिशेष चीज़ |




शिवपुरी। 1915 में माधौ महाराज ने शिवपुरी को देश का सबसे आधुनिक शहर बना दिया था। 2018 में उनके वंशजों ने इसे ग्राम पंचायत में तब्दील कर दिया। शिवपुरी के आसपास स्थित शहरों में विकास ही विकास नजर आता है। श्योपुर एक जंगली शहर माना जाता था। आज शिवपुरी से ज्यादा आधुनिकता दिखाई देती है। दतिया केवल नगर निगम ही नहीं बना बल्कि मध्यप्रदेश के उन 7 शहरों में शामिल है जहां से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। लोग हवाई यात्राएं कर सकते हैं। शिवपुरी का दूसरा पड़ौसी गुना भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्वालियर तो पहले से ही था। एक शिवपुरी ही है जहां 5 साल तक सड़क ही बनती बिगड़ती रही। सिंध की पाइप लाइन के लिए भागीरथ से ज्यादा तपस्या करनी पड़ी। दूसरे शहरों में परिवहन के लिए एक अदद सरकारी वॉल्वो बस सेवा भी यहां शुरू नहीं हो पाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.