pub-7443694812611045 चुनाव से पहले किसानों के लिए राहत भरी खबर, अब गेहूं 5 क्विंटल की जगह 8 क्विंटल तुलेगा। - Agnichakra

चुनाव से पहले किसानों के लिए राहत भरी खबर, अब गेहूं 5 क्विंटल की जगह 8 क्विंटल तुलेगा।

शिवपुरी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से कर्जमाफी की उम्मीद में बैठे किसानों को आर्दश आचार संहिता का हवाला लेकर कर्जमाफी पर रोक लगा दी। जिससे किसानों में मायूसी छा गई। इसी दौरान खबर आई कि जिले के सभी सायलों केन्द्रों पर किसान की गेहूं खरीदी में प्रशासन एक बीघा में महज 5 क्ब्टिल 80 किलो प्रति बीघा के हिसाब से खरीद कर रहा है। इस बार हुई बारिश ने किसानों की फसल में अच्छी पैदावार देखने को मिली और प्रति बीघा 8 सेे 10 क्ब्टिल प्रतिबीघा की दर से गेंहू की फसल की पैदाबार निकल रही है। यह मुद्दा काफी गर्म था परन्तु यह बात सामने आने पर कुछ ठंडक दिखाई दे रही है।।



 बीते रोज कोलारस विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर गेंहू की खरीदी को बढाने का आग्रह किया। जिस पर आज विचार करने के बाद आदेश जारी हो गया है। अब शिवपुरी जिले के प्रत्येक सायलो केन्द्र पर किसानों के गेंहू प्रतिबीघा 8 क्ब्टिल के हिसाब से खरीदें जाएगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.