कृत्य:-✒ अज्ञात बदमाशों ने आदिवासी महिला का रेप किया, पुलिस के कड़े तेबर बोली पहले नाम पता कर के आओ...........तब कुछ कहेंगे :-✒सूत्र दबंग लोग ने किया रेप तभी पुलिस उक्त मामले में इस प्रकार की बयान बाजी में मसगूल
शिवपुरी:-बैराड। खबर जिले के बैराड क्षेत्र के गोवर्धन थाने से आ रही है।
जहां बीते 15 जून को दो अज्ञात आरोपीयों ने अपनी टपरिया में सो रही एक महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है।
इस मामले की शिकायत करने पीडिता थाने पहुंची तो पुलिस ने यह कहकर महिला को चलता कर दिया कि पहले आरोपीयों के नाम पता करों तब हम एफआईआर करेंगे।
उसके बाद महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
उसके बाद तत्काल इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 15 जून की रात्रि में लगभग 12 से 1 बजे 40 वर्षीय आदिवासी महिला निवासी अल्हापुर थाना गोवर्धन अपनी टपरिया में सो रही थी।
महिला का पति पास ही दूसरी टपरिया में बकरीयों के पास सो रहा था।
तभी दो अज्ञात आरोपी महिला की टपरिया में आ घूसे और उन्होंने महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दे दिया।
उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
इस मामले में जब पुलिस ने पीडिता की फरियाद नही सुनी तो उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
जहां पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह को मामला दर्ज करने की बात कही। जिसपर पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी मुलायम सिंह यादव और उसके एक अन्य साथी पर धारा 376,450,506 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं