प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया काला दिवस जम कर भाजपा की नीतियों का किया विरोध। प्रदेश में खरीद परोख्त करके बनाई सरकार 100 दिन होने पर प्रदेश में रहा काला दिवस
रन्नौद/शिवपुरी। जिले के रन्नौद कस्बे में मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रन्नौद अध्यक्ष नाथूराम केवट ने कहा भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या का 100वां दिन है आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा छल कपट से बनाई गई सरकार का 100 वा दिन हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान की हत्या कर लोकतंत्र की हत्या करके भाजपा ने सरकार बनाई है
जिसका आज पुरे प्रदेश में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है।
और बढ़ती मंहगाई का जम कर विरोध कर सरकार की निति आलोचना की।
साथ ही आने वाले उप चुनाव में सरकार बनाये जाने का दावा भी किया है ।।
जैसे भाजपा ने छल कपट के साथ सरकार बनाई है जनता उन्हें जबाब देगी और फिर प्रदेश में एक बार सरकार कांग्रेस की बनेगी।।
कोई टिप्पणी नहीं