वारदात ☝ शिवपुरी के रन्नौद की घटना ऐसी की कोई मानने को तैयार नही ।आखिर उक्त घटना के पीछे कैसा राज है जो मृतक की माँ व हत्यारे पोते की दादी भी पुलिस प्रशासन व मीडिया को डर - डर कर बताई पूरी कहानी यह सब बताने पर मजबूर हुई बूड़ी माँ पत्थर से मार मार कर उतार दिया मौत के घाट।।
गृह क्लेश को लेकर बेटे व मृतक की पत्नी ने मिलकर की हत्या।।
बॉक्स :- पत्थरों से मार मार कर उतारा दिया टेलर पिता को मौत के घाट।।
रन्नौद / शिवपुरी। रन्नौद कस्बे में शुक्रवार को कन्या शाला के पास रहने वाले एक पुत्र ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी।।
घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।।
वारदात को अंजाम देने के बाद मां-बेटे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची।।
और केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रन्नौद के कन्या शाला स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर 50 वर्षीय रामनिवास विश्वकर्मा और उनके बेटे बृजेश विश्वकर्मा के बीच गृह क्लेश के चलते झगड़ा हो गया।।
इस विवाद में बृजेश की मां लक्ष्मी बाई भी शामिल थी।।
यह विवाद इतना बढ़ा कि बृजेश अपना आपा खो बैठा और पिता की पत्थर से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।।
पत्थरों से प्रहार इस हद तक किया गया कि मौके पर ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया।।
किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया।।
रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के बयान लिए तो रामनिवास की मां सरजू बाई ने बताया कि दोपहर के समय पिता और बेटे में विवाद हुआ ।।
इसमें रामनिवास की पत्नी भी साथ दे रही थी। ब्रजेश ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और बाद में मौके से मां-बेटे फरार हो गए।।
पुलिस ने केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।।
हत्या करने वाले बृजेश विश्वकर्मा और उसकी मां लक्ष्मी की तलाश शुरू कर दी है।।
बॉक्स :- शुक्रवार को सुबह के बक्त भी किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था शिकायत करने गए रामनिवास से गुस्सा हुए पत्नी व बेटा बात फिर बड़ी फिर बेटे को कुछ नही सूजा और मोत के घाट उतार दिया पिता को।
इनका कहना है :- सरजू बाई मृतक की माँ
हत्यारोपी पोते की दादी बोलीं हर दिन होता था झगड़ा बताया कि किसी न किसी बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था और शुक्र दोहपर बात इतनी बड़ी की बहु और पोते ने हत्या कर दी दोनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।।
घटना के बाद रामनिवास की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोई टिप्पणी नहीं