pub-7443694812611045 बरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख की पत्नी के इंतेक़ाल पर शोक व्यक्त करने पहुचे , जनपद अध्यक्ष रामवीर यादव,।। - Agnichakra

बरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख की पत्नी के इंतेक़ाल पर शोक व्यक्त करने पहुचे , जनपद अध्यक्ष रामवीर यादव,।।

 



मोहम्मद फरहान काजी@रन्नौद, -/ शिवपुरी :- जिले की नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 5 में निवास करने वाले बरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख की पत्नी शहजादी बेगम का विगत दिनों इंतेक़ाल हो गया था इंतेक़ाल की ख़बर मिलते ही नगर सहित आस पास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी , बाद नमाज असर के बाद मरहुमा मोहतरमा शहजादी बेगम को शेख मोहल्ला की मस्जिद से मय्यत का जनाजा उठाया गया बस्ती के मुख्य मार्ग से होते हुए कब्रिस्तान पहुचे जहां मरहुमा को सुपुर्दे खाक किया गया उक्त बक्त से शोक व्यक्त कर ढांढस बंधबाने वालो का आना जाना लगा हुआ है इसी क्रम में आज जनपद पंचायत बदरवास के अध्यक्ष रामवीर यादव असलम शेख के घर पहुच कर शोक व्यक्त किया परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सब्र करने की सलाह दी,।।




प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे भाजपा के बरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के बड़े पुत्र जनपद पंचायत बदरवास के अध्यक्ष रामवीर यादव ने बरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख के घर पहुच कर उनकी पत्नी के इंतेक़ाल पर शोक व्यक्त किया बता दे कि असलम शेख बैजनाथ सिंह यादव दादा के बहुत ही करीबी माने जाते है इसी लिए असलम शेख की पत्नी की दुःखद ख़बर मिलते ही रामवीर यादव को शोक व्यक्त करने निज निवास पर भेजा शोक व्यक्त में मौजूद, रामवीर यादव जनपद अध्यक्ष,मुख्तार अहमद फारूकी ,दिलावर हसन आजाद ,श्रीराम यादव,आदि लोग मौजूद रहे



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.