MP की पुलिस ने गोवंश को कटने से पहले बचाया, आरोपी फरार, ट्रक जप्त,।।
पॉइंट नम्बर 1 :- बूचड़खाने कटने जा रही थी, दो दर्जन गोवंश , पुलिस कप्तान की महिला सब इंस्पेक्टर की सटीक नजर में कैद हुए गौवंश तस्कर,,,,,,,।।
इनपुट :- मौका पाते रफू चक्कर हुए आरोपीगढ़
पॉइंट नम्बर 2 :- ढेर दर्जन गौवंश की हुई मौत,तीन ज़िंदा मिली ,,,,,,।।
शिवपुरी :-जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है,गुना-शिवपुरी फोरलेन पर लुकवासा पुलिस ने गौवंश से भरा एक आयशर मिनी ट्रक पकड़ा हैं। हालांकि मौके से ड्राइवर भागने में कामयाव रहा।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।।
जानकारी के मुताबिक़ लुकवासा चौकी क्षेत्र के अपना देशी ठाट होटल के सामने पुलिस ने आयशर मिनी ट्रक MP04GA7232 को पकड़ा था। पुलिस को ट्रक में 17 गौवंश मृत अवस्था में मिले थे वहीँ तीन ज़िंदा गौवंश की हालत गंभीर थी। बता दें ड्राइवर को पुलिस की भनक लग चुकी थी। इसके चलते वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। बता दे पुलिस ने आयशर ट्रक को गुना की ओर जाते वक्त जप्त किया हैं। जिसमे 17 गौवंश मृत अवस्था में मिली थी। तीन गौवंश को उपचार के लिए भेजा गया था। शेष मृत गौवंश को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।।
कोई टिप्पणी नहीं