आर्टिका कार चालक ने गाय के बछड़े को कुचला,उपचार के दौरान तोड़ा दम,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। फोटो - सड़क हादसे में बछड़े की मौत ,बछड़े की माँ आंसू बहाती हुई,उपचार करते गो सेवक
पॉइंट नम्बर 2 -।। सफेद कलर की आर्टिका कार से हुआ दर्दनाक हादसा ,बछड़े ने तोड़ा दम
पॉइंट नम्बर 3 -।। पूर्व में भी एक आर्टिका कार चालक ने गाय के साथ दर्दनाक हादसा किया था, उसका भी पता नहीं चला,।।
पॉइंट नम्बर 4 -।। सूत्रों की माने तो अनुभव नामक व्यक्ति ने भी एक बछड़े में टक्कर मारी थी बाद में कार्यवाही से बचने उपचार कराया था, ।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर में एक तेज रफ्तार आर्टिका कार चालक ने एसबीआई बैंक से लेकर बजाज शोरूम तक अपना वाहन लापरवाही पूर्वक चलाते हुए, गाय के छोटे बछड़े में जोर की टक्कर मारते हुए काफी फिट तक घसीट ले गया घटना को अंजाम देकर कार चालक कार को बिना रोके फरार हो गया, गो सेवक नंदकिशोर शर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर बछड़े का उपचार कराया लेकिन अंत में बछड़े ने दम तोड़ दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी,।।
जानकारी के अनुसार - बुधवार शाम 5 बजे एक सफेद कलर की आर्टिका कार में सवार चालक ने गाय के बछड़े में टक्कर मारते हुए कई फिट गाय के बछड़े को घसीट ले गया जैसे ही गाय का बछड़ा कार के पहिए से बाहर निकला देखा कि बछड़ा गंभीर घायल हो गया ,गो सेवकों ने उपचार कराया अंत में बछड़े की जान न बच सकी, कार चालक का सीसी फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है ,पहचान होने के बाद ज्ञात आरोपी पर कार्यवाही की जावेगी,।।बछड़े का उपचार करने वाले में मौजूद, गौ चिकित्सक विपुल श्रीवास्तव, नंदकिशोर शर्मा प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख, बालकिशन सोनी, छोटू कुशवाह,भगवाल कुशवाह, आदि लोग मौजूद रहे
इनका कहना है -।। नंदकिशोर शर्मा प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख रन्नौद (नंदू महराज) तेज रफ्तार आर्टिका कार चालक ने गाय के बछड़े में टक्कर मार दी घायल बछड़े का हमने काफी हद उपचार कर बछड़े को बचाने का प्रयास किया लेकिन बछड़े ने सांसे छोड़ दी, साथ ही हमने आर्टिका कार का देहरदा बस स्टॉप तक पड़ताल कराई अभी फिलहाल कार चालक का पता नही लगा है,,।।
कोई टिप्पणी नहीं