pub-7443694812611045 मेरी शान तिरंगा है थिरके युवा, लगाए भारत माता के जयकारे। हर घर तिरंगा अभियान जिले के अकाझिरी, खरैह व रन्नौद मै यात्रा निकाली गई।। - Agnichakra

मेरी शान तिरंगा है थिरके युवा, लगाए भारत माता के जयकारे। हर घर तिरंगा अभियान जिले के अकाझिरी, खरैह व रन्नौद मै यात्रा निकाली गई।।

 





रन्नौद - शिवपुरी ।। देश में 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में नगरीय प्रशासन शासकीय स्कूल की छात्राएं समूचे क्षेत्र से पधारे युवा और भाजपा के नेता और समाजसेवियों ने सबसे पहले थाना प्रांगण में इकट्ठे हुए इसके बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाए चढ़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया ,।।।





बता दे कि तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई ।यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प और फूलों से स्वागत किया गया देशभक्ति के तरानों पर युवा थिरकते नजर आए, जहां पुलिस की व्यवस्था में तिरंगा यात्रा को लेकर जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही ,इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा पूरे देश भर में निकाली जा रही है जिससे हमारा देश मजबूत होगा और हम सब एक है संदेश लेकर आज हम रन्नौद नगर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, ।।




बता दे कि यात्रा के समापन पर मंडल अध्यक्ष  विपिन शर्मा ने पधारे सभी क्षेत्र के अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया, सीएमओ विष्णु भदकारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर ,पूर्व जिलापंचायत सदस्य योगेंद्र रघुवंशी, भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी अरविन्द्र सिंह चौहान,लोकेंद्र सिंह यादव,नगरपरिषद अध्यक्ष राजकुमारी-जमुना कुशवाह,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान,,नंद कुमार यादव,अतुल सिंह लोधी मौजूद रहे




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.