अल्पसंख्यक कांग्रेस में एडवोकेट इमरान खान बने प्रदेश सचिव - बधाई का लगा तांता,।। KOLARS NEWS
रन्नौद - शिवपुरी।।जिले के कोलारस नगर के रहने वाले इमरान खान एडवोकेट को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव बनाया गया है यह नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी अथवा अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रभारी जनाब निजामुउद्दीन कुरैशी की सहमति से नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है प्रदेश सचिव बनने की ख़बर मिलते ही एडवोकेट इमरान खान को बधाई देने वालों का तांता सा लगा हुआ है।।
जानकारी के मुताबिक - नगर कोलारस में अच्छी ओर साफ स्वच्छ छवि रखने वाले एडवोकेट इमरान खान को कांग्रेस कमेटी ने अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव का कार्यभार सौंपा है साथ ही इमरान खान से उम्मीद की गई है कि वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे।।
एडवोकेट इमरान खान का कहना है कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी है में वरिष्ठ जनों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हु साथ ही में अपने वरिष्ठ जनों का मार्ग दर्शन लेते हुए पार्टी का काम बखूबी करूंगा,।।

कोई टिप्पणी नहीं