एक साल में दो लोगों पर फरसे से हमले का आरोप - पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी का भी दावा।
आखिर फरसे के हमलावर को गम्भीर धाराओं में कब भेजेंगे जेल की सलाखों के पीछे, सवालिया निशान।।
फरहान काजी रन्नौद। शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी कस्बे में एक बार फिर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 15 अगस्त को अकाझिरी निवासी छोटू ओझा पर फरसे से हमला करने के आरोपित हरकिशन उर्फ हर्रू कुशवाह को रन्नौद पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा लेकिन रात में उसे छोड़ दिया गया।पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। परिवार का यह भी आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि एक वर्ष के भीतर दो लोगों पर फरसे से हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है ।। किसके कहने पर छोड़ा गया आरोपी पीड़ित परिवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, तो उसे रात में छोड़ने का आधार क्या था? किसके निर्देश पर आरोपी को छोड़ा गया और पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की।।
परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही,कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। अब सवाल थाना प्रभारी राजीव दुबे और पुलिस अधिकारियों से है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा और फरसे से हमले के आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कब होगी ।। हालांकि आरोपी पक्ष का जवाब और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं