रन्नौद में धूमधाम से निकला चल समारोह, मातारानी की खूबसूरत व आकर्षित रही झांकियां ।।
धूमधाम से नवरात्रि का पर्व, देर शाम निकली विसर्जन के लिए शेरों वाली माता,।।
फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के रन्नौद नगर में बड़े ही हर्षौल्लास से नवदुर्गा मोहत्सव मनाया गया बता दे कि नो दिन तक नगर में नवरात्रि पर्व की जमकर धूम रही नगर में अनेकों जगह माता के पंडाल सजे रहे एक से बढ़ कर एक शांति के साथ आयोजन हुए आज मंगलवार शाम से शेरा वाली माता की झांकी सजाई गई जिसके बाद नगर में चल समारोह निकाला गया भक्ति भाव के भजन एवं हनुमान चालीसा के बीच नगर में चल समारोह निकला जिसके बाद तलाव में विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ,।।
जानकारी के अनुसार ।। रन्नौद नगर में नवरात्रि का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया मंगलवार को दशहरा पर्व के साथ नगर में माता रानी का चल समारोह नगर प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला जिसके बाद भक्तों ने नम आंखों से माता रानी का विसर्जन का सिलसला शुरू हुआ, इस अवसर पर शासन प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था रही,।।

कोई टिप्पणी नहीं