शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां संविधान दिवस।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में आज 26 नवंबर 2026 कों अंतर्गत 77वां संविधान दिवस अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित बोहरे (उपाध्यक्ष) नगर परिषद रन्नौद,जिला शिवपुरी रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने की।।
इस अवसर पर "संविधान के निर्माण में डॉ. बी. आर. अंबेडकर का ऐतिहासिक दृष्टिकोण और भारतीय लोकतंत्र का भविष्य" विषय पर विशेष संगोष्ठी एवं विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमित बोहरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व,लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।।
महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का महत्व बताते हुए सभी उपस्थितजनों को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य द्वारा सभी प्राध्यापकों, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने देश की एकता, अखंडता और मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) रामेंद्र सिंह परिहार तथा सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) सुश्री शिल्पा लोधी राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने संविधान के विभिन्न पहलुओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर अपने विचार साझा किए।।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं