pub-7443694812611045 बिजली कैंप में नाराज किसान ने, फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास ,वीडियो वायरल।। - Agnichakra

बिजली कैंप में नाराज किसान ने, फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास ,वीडियो वायरल।।

 





बॉक्स :- विद्युत विभाग के सहायक प्रबंधक राजीव रंजन बोले, आज रात्रि में अम्हारा बिजली लाइन पर दिक्कत आ गई थी सूचना मिलते ही टीम पहुंचा कर सही करा दिया है आज से लाइट पर्याप्त मिलने लगेगी,।।



कैंप में मौजूद किसानों व बिजली कर्मचारियों महकमे में। हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई ,। 




बॉक्स :-  किसानों की लगातार शिकायत के संदर्भ में बिजली विभाग द्वारा कैंप लगा कर किसानों की समस्या सुनी जा रही है वही, बकाया राशि किसानों से वसूल की जा रही है।।




फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत मथना गांव में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब बिजली विभाग की टीम ने शासन की नीति दिशा निर्देश के तहत कैंप का आयोजन किया जिसमें विद्युत वितरण केंद्र रन्नौद के कर्मचारी किसानों की जन समस्या सुन रहे थे अथवा वाकया राशि वालों से वसूली की जा रही थी तभी एक किसान नंदन लोधी निवासी मथना बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गया गुस्साए किसान ने बिजली कर्मचारियों के सामने ही गले में रस्सी बांध कर फंदा लगा लिया जिसके बाद आरोप लगाया कि मुझ किसान को या अन्य किसानों के लिए पर्याप्त लाइट न मिलने के कारण से यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है इतना सुन वहां मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारी ने समझाने का प्रयास किया उक्त किसान को बताया गया कि अम्हारा गांव से बिजली लाइन में फॉल्ट आया था जिसको बिजली टीम से सही करा दिया गया है आज रात्रि से लाइट मिलने लगेगी जिसके बाद मामला शांत हुआ,।।




जानकारी के अनुसार ।। बुधवार दोपहर शासन आदेशानुसार रन्नौद के मथना गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कैंप लगाया जिसमें किसानों की समय समय पर शिकायत के चलते कैंप आयोजित हुआ जिसके बाद किसानों के साथ वन टू वन चर्चा हुई किसानों ने जो समस्या से अवगत कराया गया उसको मौके पर निराकरण किया गया साथ ही गुस्साए एक किसान ने फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त करना चाही उसको समझाइश दी गई तब कही जाकर किसान माना ओर सुसाइड करने का इरादा कैंसिल किया हालांकि किसान का साफ शब्दों में कहना है कि मुझे व अन्य किसान को पर्याप्त लाइट नहीं मिली तो अब में जान देकर ही बिजली विभाग से छुटकारा पाऊंगा वही बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जैसे ही लाइट में फॉल्ट आने की सूचना मिली हमने किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा और लाइन को सही कराया आगे हम प्रयास करेंगे कि किसान परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास न करे।।



इनका कहना है, नंदन लोधी निवासी मथना किसान,।। मुझे पिछले लम्बे समय से पर्याप्त लाइट नहीं मिल रही है मेरा बिल भी जमा है अब में आत्महत्या न करूं तो क्या करूं आज शाम से लाइट मिलने को कहा गया है देखते हैं अन्यथा फिर उग्र प्रदर्शन करेंगे,।।




इनका कहना है अभिषेक गुर्जर निवासी मथना ,। हमें भी पर्याप्त लाइट नहीं मिल रही थी इस लिए अपनी समस्या दूर करने नंदन लोधी को सुसाइड कराने का प्रयास कराया,।।



इनका कहना है, राजीव रंजन तिवारी सहायक प्रबंधक रन्नौद, हमने ओर हमारी टीम ने शासन के दिशा निर्देश के तहत कैंप का आयोजन किया जिसमें किसानों की समस्या सुन रहे थे अचानक से किसी ने एक किसान को भड़का दिया ओर उससे सुसाइड करने का नाटक कराया हम हमेशा किसानों के लिए चिंतित रहते हैं कि किसानों को लाइट पर्याप्त मिले बिजली लाइन में दिक्कत आई थी जिसे ठीक करा दिया आज ही से लाइट मिलने लगेगी ,।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.