pub-7443694812611045 रक्षाबंधन पर मायके आई GF से मिलने पहुंचा BF, प्यार में हुई FIR दर्ज। - Agnichakra

रक्षाबंधन पर मायके आई GF से मिलने पहुंचा BF, प्यार में हुई FIR दर्ज।





शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक शादी शुदा युवती अपने मायके आने पर अपने बॉयफ्रेड को बुला लिया। युवती अपने प्रेमी से मिल रही थी। तभी युवती का भाई आ गया। आरोपी प्रेमी ने भाई को देखकर दौड़ लगा दी। इस मामले की शिकायत युवती ने थाना नरवर में की। जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती निवासी नरवर की बीते वर्ष शादी ग्वालियर में हो गई। शादी के पहले युवती का प्रेम प्रसंग घोषीपुरा शिवपुरी निवासी आमिर खान से चल रहा था। बीते रोज युवती ने फोन पर अपने मायके आने की सूचना अपने प्रेमी को दी। प्रेमी युवती से मिलने नरवर जा पहुंचा। नरवर पहुंचकर युवती अपने प्रेमी से मिलने छोटा तालाब की पार पर पहुंच गई। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे शादी करने की जिद करने लगा। जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। युवती चिल्लाई तो युवती का भाई आ गया। जिसे देखकर प्रेमी भाग गया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता के भाई ने नरवर थाने में की।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.