एससी एसटी एक्ट के विरोध में बामौर कलां ने सभी प्रतिस्थान बंद रख किया भारत बंद का पूर्ण समर्थन-
जिले के बामौर कलाँ, में SC/ST एक्ट के विरोध में जहाँ गुरुवार को पूरा भारत बंद रहा, वहीँ बामौर कलां कस्बे के समस्त सवर्ण और पिछड़ा वर्ग और व्यापारी वर्ग ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे और अनैतिक एक्ट का विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ बामौर कलां के प्रमुख शिक्षण संस्थान विनायका कोचिंग, सीएस कोचिंग,
,
सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालय भी बंद रहे।भारतीय संविधान में वर्णित समानता के मौलिक अधिकार को चुनौती देने वाले तथा सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए अभिशाप माने जा रहे इस एक्ट का समस्त नगरवासियों ने अहिंसा व शांति पूर्वक तरीके से बाजार बंद करके विरोध किया।थाना प्रभारी श्री रामराजा तिवारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने भी नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की गई और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया ताकि नगर में इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। बामौर व्यापर मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रसेन जैन के साथ नगर के अन्य व्यापारी वर्ग दीपक बड़कुल, दीपक नोगरैया,विजय कनकने, दीपू जैन, अनिल नीखरा आदि व्यापारियों द्वाराइस एक्ट के विरोध में अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे और शांतिपूर्वक इस एक्ट के विरोध का आवेदन समस्त व्यापारी वर्ग के हस्ताक्षर कराकर सम्बन्धित अधिकारी तक पहुँचायागया।

कोई टिप्पणी नहीं