pub-7443694812611045 अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की सेहत खराब, सरकार कब जागेगी।?कहि प्राण त्याग न दे हार्दिक - Agnichakra

अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की सेहत खराब, सरकार कब जागेगी।?कहि प्राण त्याग न दे हार्दिक


हार्दिक पटेल का अनशन जारी 

हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनकी अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बुधवार को घोषणा की कि अगर गुजरात की भाजपा सरकार 24 घंटे के अंदर उनके साथ बातचीत शुरू नहीं करती है तो वह जल भी त्याग देंगे।अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित हार्दिक के आवास पर यह घोषणा करते हुए पीएएएस के संयोजक मनोज पनारा ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को निश्चित रूप से अनशन स्थल पर आना चाहिए और पाटीदार नेता से बात करनी चाहिए।उन्होंने बताया कि हार्दिक की सेहत बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकार ने इसके समाधान के लिए कोई मंशा जाहिर नहीं की है। अगर सरकार 24 घंटे के अंदर हार्दिक से बातचीत नहीं करती तो वह अब पानी पीना भी छोड़ देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.