भारतीय जनता पार्टी पार्षद के ससुर लापता, मंदिर दर्शन करने गए थे तब से नहीं लौटे घर
पुलिस को दी गई लापता होने की सूचना
अभी तक नहीं लगा सुराग।
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड 24 के भाजपा पार्षद बल्लू यादव के ससुर राम सिंह यादव पूर्व सरपंच हाल निवास पुरानी शिवपुरी पिछले मंगलवार से गायब हैं। परिजनों ने बताया है कि वह पहले काली माता मंदिर पर दर्शन के लिए गए थे उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने रामसिंह यादव के गायब होने की सूचना देहात थाना पुलिस में दे दी है और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
परिजनों ने बताया है कि राम सिंह यादव की उम्र 70 वर्ष है। राम सिंह यादव पूर्व सरपंच, हाल निवास यादव मोहल्ला वार्ड नम्बर 19, स्थाई निवास डांग पडोरा थाना तेंदुआ शिवपुरी है। वह मंगलवार के दिन दोपहर से लापता हैं। लापता राम सिंह यादव नगर पालिका के बलवीर सिंह यादव पार्षद वार्ड नम्बर 24 के ससुर साहब हैं। वह मंगलवार को बांकडे मंदिर से दर्शन करके कालीमाता मंदिर पुरानी शिवपुरी तक आ गए थे, उसके बाद से घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने बताया है कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई है इसके अलावा जिस किसी सज्जन को राम सिंह यादव की जानकारी हो तो वह मदद एवं सहयोग करें। इसके लिए थाना देहात शिवपुरी, मोबाइल नम्बर 9981296667 और 7869133873 पर सूचना
कोई टिप्पणी नहीं