,,,,,बिग ब्रेकिंग,,,✒अचानक नितिन गड़करी हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अहमदनगर. महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक समारोह के बीच केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का स्वास्थ्य खराब हो गया, नितिन गड़करी कार्यक्रम के मंच पर ही बेहोश हो गये थे इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। राज्यपाल ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला और नितिन गड़करी को अस्पताल ले जाया गया।
नितिन गड़करी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि विद्यपीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के आये थे इस बीच वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे तभी वह अचानक बेहोश हो गये, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गड़करी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। यहां पर आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार नितिन गड़करी की तबियत खराब हो चुकी है। कुछ समय पूर्व ही एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब होने की खबर थी नितिन गड़करी केन्द्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री है। इसके अलावा उन पर ही गंगा को साफ करने की भी जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि इससे नितिन गड़करी ने कुछ वर्ष पहले ही वजन घटाने के लिये ऑपरेशन भी कराया था नितिन गड़करी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। अभी नागपुर से सांसद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं