उपचुनाव विजेता#महेंद्र सिंह को चुनाव हराने के बाद#नई पदोन्नति पर विरोध#कांग्रेस दल के नेताओ का,,,✒महेन्द्र सिंह यादव को राज्यमंत्री की बनाने की उठी जमकर मांग# विधान सभा प्रभारी चौधरी से कही तो कुछ कार्यकर्तायों ने किया विरोध।# देखना है यह किस को पदोन्नति मिलती है और किसको पनिशमेंट सिंधिया जी की निगाह में सब है.........?
कोलारस /शिवपुरी ।। कोलारस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 720 वोट से मिली हार के बाद शनिवार को इस पर विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी की मौजूदगी में मंथन हुआ। बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के एक पक्ष ने कहा कि महेंद्र सिंह यादव के हार जाने के बाद अब लोगों की समस्याएं लेकर हम किसके पास जाएंगे। इन कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने की मांग विस प्रभारी चौधरी के सामने रखी।
यह सुनकर रन्नौद सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने तर्क रखा कि अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी यादव ही हैं। यदि सारे पद इन्हीं को मिल जाएंगे तो लंबे समय से काम कर रहे हम जैसे कार्यकर्ताओं का क्या होगा। बैठक में विस प्रभारी के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता दो फाड़ नजर आए। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदान से चार दिन पहले ही विधान सभा प्रभारी को बता दिया था कि रन्नौद से कांग्रेस हार रही है। लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बैठक में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी पर कार्यकर्ताओं ने अविश्वास जताया। संगठन में अपने चहेतों को पद दिलाने की बात कही। विरोध देख रघुवंशी बैठक से उठकर चले गए। अंत में विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि दस माह पूर्व उप चुनाव हम भारी मतों से जीते थे और यह चुनाव कम वोट से हार गए। चुनाव में क्या गलतियां रहीं जिससे हम हार गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं जाे सुझाव व सलाह देंगे, उनकी बात 27 दिसंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने रखेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, हरवीर रघुवंशी, रविंद्र शिवहरे, रामवीर सिंह यादव, भरत सिंह चौहान, धर्मेंद्र रावत, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव सहित सेक्टर कार्यकर्ता मौजूद

कोई टिप्पणी नहीं