pub-7443694812611045 छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के बाद#अब मध्य प्रदेश की मंत्रियों में भी कुछ अजब बात देखने को मिल रही है ✒देखिए कांग्रेस की दिग्गज मंत्री नहीं पढ़ सकी मुख्यमंत्री का संदेश, हैं 12 वीं पास इमरती देवी।।। - Agnichakra

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के बाद#अब मध्य प्रदेश की मंत्रियों में भी कुछ अजब बात देखने को मिल रही है ✒देखिए कांग्रेस की दिग्गज मंत्री नहीं पढ़ सकी मुख्यमंत्री का संदेश, हैं 12 वीं पास इमरती देवी।।।




ग्वालियर। एसएएफ ग्राउण्ड में 26 जनवरी के आयोजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री संदेश को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बीच में छोड़ा दिया। उन्हें संदेश पढऩे में काफी परेशानी हो रही थी।मंत्री के संदेश को बीच में छोड़ते ही ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव ने बाकि का बचा हुआ संदेश पूरा किया। डबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक इमरती देवी 12 वीं पास हैं। लेकिन वह मुख्यमंत्री का संदेश नहीं पढ़ सकीं।
हुआ यूं कि कंपू स्थित एएसएफ ग्राउण्ड पर 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी सुमन उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान जब मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन शुरु तो उन्हें उसे पढऩे में असहजता हुई। वे मुश्किल से संदेश के 50 शब्द ही पढ़ सकीं। जिनमें से कुछ शब्द गलत थे। वे - निमार्ण जैसे मामूली शब्द को भी पढऩे में कई बार रुकीं। जिसके बाद उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव से संदेश को पूरा पढऩे को कहा और माइक से दूर जाकर खड़ीं हो गईं। कलेक्टर भरत यादव ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। आपको बता दें कि इमरती देवी 12 वीं पास है और डबरा विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.