pub-7443694812611045 एक अनार दो बीमार की कहानी थाने पहुची :-✒जिले के बदरवास थाने में एक महिला के दो पति आमने-सामने, 3 घंटे परेशान हुई पुलिस :-✒ - Agnichakra

एक अनार दो बीमार की कहानी थाने पहुची :-✒जिले के बदरवास थाने में एक महिला के दो पति आमने-सामने, 3 घंटे परेशान हुई पुलिस :-✒


शिवपुरी:-बदरवास। बदरवास थाने में एक महिला के दो पति आमने-सामने हो गए।


 घंटो की मशक्कत के बाद महिला अपने पुराने पति के साथ चली गई। 


पुलिस ने इस वाक्ये में कोई प्रकरण दर्ज नही किया हैं।


 जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पति से झगडें के बाद महिला थाने पहुंच गई।

इस दौरान 2 लोगो ने महिला के पति होने का दावा किया। बदरवास पुलिस के एक जबान का कहना है कि महिला का पति सुदीप और प्रहलाद आपस में रिश्तेदार हैं। 


महिला कुछ दिन पहले शादी में शामिल होने आई थीं,लेकिन वापस अपने पति के पास लौटकर नही गई।
जब महिला के पास उसका पुराना पति बदरवास आया और अपने साथ चलने को कहा तो महिला ने अपने पुराने पति से कहा कि उसने प्रहलाद से शादी कर ली और शादी का शपथ पत्र दिखा दिया। 


बताया गया है कि इसी बात को लेकर दोनो में झगडा होने लगा।



बताया गया है कि पुराना पति बदरवास थाने आ गया,पुलिस ने भी महिला को थाने पर बुला लिया। पुलिस ने महिला को समझाया की इस तरह शादी नही हो सकती। 


तो वह अपने पुराने पति के साथ वापस चली गई। पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नही किया हैं।



यह रहा था पूरा घटना क्रम
महिला राजकुमारी की शादी कई साल पहले जबलपुर के रहने वाले सुदीप के साथ हुई थी। उसकी एक 13 साल की बेटी भी हैं। बताया गया है कि राजकुमारी कुछ दिन एक शादी में शामिल होने बदरवास आई थी और उसने नौटरी कर प्रहलाद के साथ दूसरी शादी कर ली।



इस बात की जानकारी महिला के पहले पति को पता चली तो वह उसे लेने बदरवास आया तो दूसरे पति प्रहलाद ने अपत्ति दर्ज कराई,तो पहला पति बदरवास थाने पहुंच गया। इस कारण यह मामला थाना पहुंच गया। बताया गया हैं कि जबलपुर से अपनी मां को लेने राजकुमारी की 13 वर्षीय बेटी भी साथ आई थी। पुलिस ने महिला को समझाया की दूसरी शादी गैर कानूनी हैं उधर बेटी के आग्रह पर राजकुमारी अपने पहले पति के साथ चली गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.