कांस्टेबल पुत्र बड़ा ही मिलनसार व्यक्तियो में से एक था मृतक अभिषेक :-✒ कूलर में पानी भरते समय लगा कंरट, युवक की मौत -:✒बताया जा रहा हैं कि युवक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था मृतक के परिवार पर गम का कहर टूट पड़ा
शिवपुरी। खबर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि आज लगभग 11 बजे अपने घर पर कूलर भरते समय करंट लग जाने से एक नवयुवक की मौत हो गई,
बताया जा रहा हैं कि युवक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था मृतक के परिवार पर गम का कहर टूट पड़ा
जानकारी के अनुसार शहर सिटी कोतवाली में पदस्थ हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र पाठक का पुत्र अभिषेक उम्र 26 साल निवासी हाथीखाना ठाकुर बाबा के पास की अपने घर कूलन में पानी भर रहा था
तभी अचानक कूलर में करंट आ गया और अभिषेक कूलर में आए करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से अभिषेक अचेत होकर वही गिर पडा।
परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में ईलाज हैतु ले गए,लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि अभिषेक मिलनसार था। अचानक हुए इस हादसे में परिजन और उसके मित्र गण सदमे में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं