pub-7443694812611045 BIG मॉब लॉचिंग की घटना मध्यपदेश की शिवपुरी जिले की खनियाधाना में 👈TI सुधीर कुशवाह सस्पेंड, मामला युवक की हवालात में मौत का: भाजपा नेताओं ने किया था घेराव - Agnichakra

BIG मॉब लॉचिंग की घटना मध्यपदेश की शिवपुरी जिले की खनियाधाना में 👈TI सुधीर कुशवाह सस्पेंड, मामला युवक की हवालात में मौत का: भाजपा नेताओं ने किया था घेराव





शिवपुरी /खनियाधानां:-  । खबर जिले के खनियाधानां थाने से आ रही हैं जहां थाने मे युवक की मौत के बाद खनियाधानां में हंगामा खडा हो गया था।


 भाजपा के नेताओ द्वारा थाने का घेराव करने का ऐलान कर दिया था। पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि को खानियाधानां को छावनी में तब्दील कर दिया था। 


भाजपा नेता प्रीतम लोधी,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया ओर एसपी शिवुपरी को ज्ञापन सौपा। 


पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीआई कुशवाह को सस्पैंड कर दिया।



जैसा कि विदित हैं कि कल देर रात खनियाधानां थाने में शोभाराम लोधी (35) पुत्र रामप्रसाद लोधी निवासी रमपुरा महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हवालात मेें बंद था।



 बताया गया था कि शोभाराम ने गांव की किसी महिला के साथ छेडछाड कर दी थी।


 उसकी पब्लिक ने कुटाई की ओर पुलिस को सूचना दी। 


पुलिस की एफआरव्ही गाड़ी में शोभाराम को शाम करीब 5 बजे बिठाकर पुलिस खनियाधानां थाने ले आई।


 जहां शाम 5 बजे पुलिस ने मृतक शोभाराम के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज लिया।



बताया गया हैं कि अचानक ने शोभाराम लोधी थाने में चक्कर खाकर गिर गया था।


 पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 परिजनो का आरोप था कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की उसके कारण शोभाराम की मौत हो गई।



शोभाराम लोधी की मौत के बाद परिजनो ने हंगामा कर दिया। 



पुलिस का कहना था कि गांव में पब्लिक की कुटाई के कारण शोभाराम की मौत हुई हैं। 


इस मौत के मामले को लेकर कल रात में भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। 


पुलिस ने आज सुरक्षा की दृष्टि से खनियाधानां को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया। एसपी ओर एडशिनल एसपी सुबह ही खनिधानां पहुंच गए थे।



भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष ओर स्थानीय जनता ने खनियाधानां थाने का घेराव करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को ज्ञापन सौपा,।



एसपी ने राजेश सिंह ने खनियाधानां टीआई को सस्पैंड करते हुए इस मामले जी जांच एडनिशल एसपी को सौप दी हैं।



परिजनो ने इस मामले में न्याययिक जांच की मांग की हैं और जांच के आदेश ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.