रन्नौद के पास की ग्राम पंचयात डगपीपरी में एक स्कूल में काम करने वाली महिला रसोइया के साथ गांव के ही सुरेन्द्र धाकड़ ने छेड़छाड़ कर दी, मुकदमा दर्ज।
मोहम्मद फरहान काजी रन्नौद :- रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डगपीपरी में 34 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही युवक ने डर्टी टच कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग आ गए।
परिजनों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
आज दोपहर महिला जब स्कूल से खाना बना कर अपने घर जा रही थी तभी आरोपी ने महिला को पकड़ कर डर्टी टच कर दी ।
पीड़िता ने रन्नौद थाना में पहुंचा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने महिला के साथ हुई घटना सुनते हुए आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा में मामला पन्जीबद्ध कर लिया अपराध क्र. 135/19 धारा 354,323,506 आई पी सी
मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी है। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है।
महिला स्कूल का काम करके घर जा रही थी। तभी गांव का ही आरोपी सुरेन्द्र धाकड़ पुत्र सुजान सिंह धाकड़ महिला लीला बाई पति राम सिंह केवट 34 बर्ष को अकेला पाकर साईट में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
इसी बीच महिला चिल्लाई की यह युवक मुझे,छेड़ रहा है शोर होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसी बीच आरोपी महिला को छोड़ भाग गया और धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

कोई टिप्पणी नहीं