pub-7443694812611045 बिग ब्रेकिंग:-👈लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक को उड़ाया,एक की मौत, एक घायल - Agnichakra

बिग ब्रेकिंग:-👈लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक को उड़ाया,एक की मौत, एक घायल





शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बांसखेड़ी गांव के पास फोरलेन बायपास पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।


 सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक सुनील 50 पुत्र कन्हैया परिहार निवासी हातौद और रिंकू 26 पुत्र स्व. तुलाराम निवासी हातौद बाइक से बांसखेड़ी गांव गए थे।


 दोपहर करीब 2 बजे वापस हातौद लौट रहे थे, तभी फोरलेन हाइवे पर अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।


 हादसे में सुनील परिहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


जबकि रिंकू हादसे में घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घटना की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.