pub-7443694812611045 BIG आई हुई फसल पर ईश्वर की मार बड़ी आग जनि घटना बची:-गेंहू के खेत में लगी आग, 4 बीघा फसल जलकर खाक किसानों की सूझबूझ से बची कई किसानों की फसल। काफी समय बीत जाने के बाद फायर बिग्रेड तक नही पहुची उससे पहले पूरी फसल जल चुकी थी।। - Agnichakra

BIG आई हुई फसल पर ईश्वर की मार बड़ी आग जनि घटना बची:-गेंहू के खेत में लगी आग, 4 बीघा फसल जलकर खाक किसानों की सूझबूझ से बची कई किसानों की फसल। काफी समय बीत जाने के बाद फायर बिग्रेड तक नही पहुची उससे पहले पूरी फसल जल चुकी थी।।


गेंहू के खेत में लगी आग, 4 बीघा फसल जलकर खाक




किसानों की सूझबूझ से बची कई किसानों की फसल।




मोहम्मद फरहान काजी 
रन्नौद /शिवपुरी :- 
गर्मी का मौसम की शुरुआत होते ही फसलों में आग लगने की घटना बढ़ने लगी है,।



 दो दिन में यह दूसरी घटना है। बुधवार की दोहपर रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव व धंदेरा गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई,।



 जिससे खेत में खड़ी चार बीघा फसल जलकर खाक हो गई।।



 किसानों ने सूझबूझ से आग पर काबू कर लिया,।



 अन्यथा आगे से कई किसानों की फसल राख हो जाती।




जानकारी के अनुसार धंदेरा निवासी रघुराज धाकड़ के बड़े भाई राम निवास धाकड़ निवासी धंदेरा व दीनू शर्मा चार बीघा खेत में आग लग गई, 




जिसमें इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। एक-दो दिन में वह फसल को कटवाने की तैयारी कर रहा था, ।




तभी बुधवार की दोहपर 2 बजे करीब अचानक खेत में आग लग गई।


 खेत में आग लगती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी।।



 सूचना मिलते ही गांव के लोगों के साथ खेत पर पहुंचा, जहां रामनिवास धाकड़ व दीनू शर्मा व खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने दौड़ कर ट्रैक्टर चालकर, ।



पानी डालकर, पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, ।



लेकिन गेहूं की फसल सूखी होने के कारण देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई।।



 काफी समय बीत जाने के बाद फायर बिग्रेड तक नही पहुची उससे पहले पूरी फसल जल चुकी थी।।



 आग क्यों और किन कारणों के चलते लगी है इस बात का पता नही चला है।



 पीड़ित किसान , पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार करते है गेंहू की फसल अच्छी होती है अधिकतर उक्त फसल में ही आग लगी देखी जाती है इस समय।।




बॉक्सः
आस-पास के खेत भी आ सकते थे आग की चपेट में.....!

इस समय पूरे जिले में गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी है,।



 लेकिन देशभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण चलते कटाई के लिए मजदूर वह ज्यादा नहीं मिल रहे हैं, ।।



जिस कारण किसानों की गेहूं फसल कट नहीं पा रही है।



  खेत के आस-पास कई किसानों के खेतों में भी गेहूं फसल खड़ी थी,।



 अगर आग पर समय काबू नहीं पाया जाता तो यह आग आस-पास के खेतों को अपने चपेट में ले ले थी जिससे एक बड़ी आगजनी घटना हो सकती थी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.