विजयदशमी के पर्व पर नन्ने बच्चो ने बनाया रावण का पुतला,दहन से पहले साइकल पर बिठाल नगर की कई गलियों में लागये चक्कर ,,। बालको ने लागये नारे, 4 रुपये में मिली किराए पर साइकल,बनी चर्चा का बिषय।
नन्ने मुन्ने से बालक विवेक पुत्र द्वारका नरवरिया, उम्र 7 जिन्होंने खुद रावण का पुतला बनाए जाने में मदद की, साथ ही बालक ने खुद की साइकल महज 4 रुपये में किराए पर दी जो कि चर्चा का बिषय बने रहे यह नन्ने बालक,।।
मोहम्मद फरहान काजी@ रन्नौद/ शिवपुरी,, जिले के रन्नौद में आज विजयदशमी के पर्व पर एक ओर धूम मची हुई है , रावण के पुतले को बना कर नगर में पुतला दहन की तैयारी जोरों पर है वही नगर में नन्ने मुन्ने बालको ने बनाया रावण का पुतला चर्चा का बिषय बना हुआ जिसमे सबसे अधिक मासूम बालक चर्चा में उसकी बजह यह कि रावण बनाए जाने में मदद तो की साथ ही खुद की साइकल रावण को घुमाने के लिए महज 4 रुपये में किराए पर दी जो कि दिन भर चर्चा बनी रही है,।
जानकारी के अनुसार , आज नगर रन्नौद में विजयदशमी का पावन पर्व मनाया जा रहा जिसको लेकर नगर में कईं जगह बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाया है जो कि देर रात्रि दहन किया जाएगा, लेकिन जो रावण का पुतला नगर के रहने वाले, राहुल ओझा पुत्र मुकेश कुमार ओझा उम्र 10 साल निवासी रन्नौद ,तानिष नामदेव पुत्र अनिल नामदेव, उम्र 11 साल निवासी रन्नौद,ऋषि नामदेव पुत्र अनिल नामदेव उम्र 6 साल निवासी रन्नौद ने बनाया है नन्ने मुन्ने बालक बताते है की हमे इस बार कुछ अलग कर दिखाने की ठानी थी इसी के चलते 5 दिन की मेहनत से रावण का पुतला बनाया है जिसे आज विजयदशमी के पर्व पर साइकल पर बिठा कर नगर के मुख्य मार्गो के चक्कर लागये है जो कि बेहद चर्चा का बिषय बने है, नगर के तमाम गड़मान्य नागरिकों ने बच्चो के कार्य की प्रशंसा की है,।
बता दे कि कोरोनाकाल के दो साल बाद इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत का विजयादशमी बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं