pub-7443694812611045 कुएं पर नहाते समय मुडेर पर पैर फिसला, डूबने से 8 बर्षीय बालिका की मौत,।। - Agnichakra

कुएं पर नहाते समय मुडेर पर पैर फिसला, डूबने से 8 बर्षीय बालिका की मौत,।।

 


परिजन का रो रो कर बुरा हाल,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया,।

नगर पालिका अध्यक्ष पति जमुना प्रसाद कुशवाह व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित गोलू बोहरे ने घटना स्थल पर पहुच कर शोक व्यक्त किया साथ हर सम्भब मदद की बात कही।।


हर कुएं पर पुख्ता इंतेजाम के दिए निर्देश।।


मोहम्मद फरहान काजी@ रन्नौद,/ शिवपुरी , जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत आने वाली नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 8 में 8 बर्षीय बालिका घर से बाल्टी-रस्सी लेकर कुएं पर नहाने के लिए निकली। नहाते समय अचानक बालिका मुडेर से फिसल कर कुएं में जा गिरी, कुछ देर बाद गांव के बच्चे नहाने के लिए आए और कुएं में पानी निकालने के लिए बाल्टी डाली तो वह नीचे अटक गई। बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो एक बालिका का शब उसमें तैरता मिला। बच्चों ने गांव में सूचना दी। बालिका के परिजन भागे भागे आए पुलिस को सूचना दी। बालिका को कुएं से निकालकर अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।।


जानकारी के अनुसार, नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 8 में निवासरत राधिका पुत्री मुकंदी कुशवाह 8 साल निवासी रन्नौद शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पास दो घर छोड़ कर बने कुएं पर नहाने के लिए गई थी। वह घर से रस्सी और बाल्टी भी ले गई थी। बालिका कुएं पर जब नहा रही थी तभी अचानक शेम्पू आंख में लगने से कुछ दिखा नहीं ओर वह मिर्ची लगते ही कुएं से पानी निकालने के दौरान अचानक मुडेर में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। 



बता दे कि थोड़ी देर बाद कुएं पर गांव के कुछ बच्चे नहाने के लिए आए। बच्चों ने पानी निकालने के लिए कुएं में रस्सी डाली तो वह उलझ गई। बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें बालिका का शव  दिखाई दिया। बच्चों ने गांव में सूचना दी। इस पर राधिका  के परिजन भी कुएं पर आ गए और झांककर देखा तो उसमें 8 बर्षीय बालिका दिखाई दी।


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बालिका को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रन्नौद लेकर आई। लेकिन यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी।


परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हालः

पुलिस के मुताबिक मृतिका परिवार तीन बहनों में  सबसे बड़ी बहन थी। जबकि 2 छोटी बहन है बालिका की मौत की खबर सुनते ही,पिता मुकंदी कुशवाह, पत्नी व परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।



इनका कहना है , योगेंद्र सिंह सेंगर, थाना प्रभारी रन्नौद, सुबह परिजन ने सूचना पहुचाई की बालिका नहाते समय कुएं में डूब गई है, मौके पर पहुच कर ग्रामीणों की मदद से बालिका को बहार निकाला , डॉक्टरों ने जांच की जब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था, फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है, जांच जारी है,।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.