pub-7443694812611045 ईदुल फ़ित्र,। महे रमज़ान के 30 रोजे पूरे करने के बाद मनाया गया ईदुल फ़ित्र का पर्व, गले मिल कर एक दूसरे को दी बधाई।। - Agnichakra

ईदुल फ़ित्र,। महे रमज़ान के 30 रोजे पूरे करने के बाद मनाया गया ईदुल फ़ित्र का पर्व, गले मिल कर एक दूसरे को दी बधाई।।

 



एकाएक उठे हाथ ,देश की तररकी के लिए दुआ की गई ,।



मोहम्माद फरहान काजी @रन्नौद,।। जिले की नगर परिषद रन्नौद में आज रमज़ान का पाक महीना गुजरने के बाद ईदुल फ़ित्र का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लाश से मनाया गया , शांति का परिचय देकर हिन्दू मुस्लिम भाइयो से गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ दुआ की गई,।




जानकारी के अनुसार , नगर रन्नौद में देर रात्रि के समय रमज़ान का पाक महीना खत्म हुआ और ईदुल फ़ित्र का चांद देखा गया जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आये जिसके बाद एकाएक ईद की तैयारी शुरू हुई ओर रात भर ईद के पकवानों की तैयारी हुई सुबह ईदुल फ़ित्र की नमाज़ अदा करने के बाद मीठी ईद की बधाई का सिलसिला लगातार जारी रहा,।। 




ईदुल फ़ित्र की नमाज़ से पहले शहर काजी साहब ने नमाज़ कैसे अदा की जाए उसके बारे में विस्तार से बताया ,जिसके बाद शहर काजी साहब के पुत्र हाफिज मोहम्माद फैजान काजी ने ईदुल फ़ित्र की नमाज़ अदा कराई जिसके बाद ख़ुतबा हुआ जिसके उपरांत दुआ हुई दुआ ए जिक्र में देश मे अमन चैन कायम रहे उसके लिए दुआ हुई ,फिर बीमार ,परेशान हाल व्यक्ति के लिए दुआ हुई अंत में बताया गया कि , मोहम्माद साहब के बताए गए मार्ग चिन्ह पर चलना चाहिए हर गलत इंसान के लिए भी दिल मे मोहब्बत होनी चाहिए, जिससे आज नहीं कल वह गलत इंसान भी नेक बन जाएगा और जिसने उक्त इंसान के साथ नेकी वह उसको प्राप्त होगी।।





रन्नौद ईदगाह स्थित पहुच कर शहर काजी मोहम्माद जाकिर साहब को थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बधाई दी,।।।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.