कार्यवाइ ,। पिता समान , कुकर्मी ससुर ने , पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बच्चा ठहरा तो , ........... का अबॉर्शन करबा दिया, न्याय पालिका ने यू टर्न लेकर सुनाई सजा ,...??
काटना होगी 3650 दिन जेल की चार दीवारों में सजा।।
शिवपुरी@. पिता समान ससुर ने अपनी ही बहु के साथ रेप की वारदात को अंजाम देते हुए , बहु की कोख में गर्व ठहरा दिया जब बात लीक होती नजर आई तो कुकर्मी ससुर ने मासूम जिसका कोई कसूर तक नहीं था दुनिया मे आने से पहले ही बहु के ससुर एवं बाप कहे उक्त कुकर्मी को या दादा की उपलब्धि दी जाए जिन्होंने बच्चे को बीमार माँ के पेट से गिरबा दिया है और कार्यवाई के बाद कोर्ट ने सजा सुना कर न्याय व्यवस्था पर सबाल उठाने वालों का मुंह चुप करने का कार्य किया है ।।
अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया सरमनी पाल पत्नी सेवतिया पाल 70 साल ग्राम फतेहपुर थाना करैरा ने रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया कि उसकी नतिनी (पीड़िता) आयु 20 वर्ष मानसिक रूप से बीमार है। उसकी शादी 3-4 वर्ष पूर्व ग्राम मनपुरा तहसील पिछोर के निवासी रविंद्र पाल के साथ हुई। दो साल पहले पीड़िता का ससुर हमारे डेरा पर रहने आ गया। उसने पीड़िता से अवैध संबंध बनाए, जिससे पीड़िता का गर्भ ठहर गया।
आरोपी ने पीड़िता को गोली खिलाकर गर्भ गिराया और नवजात के शव को लेकर फेंक दिया ,बाद में कुत्तों की भोकने की आवाज आई तब कही जाकर देखा गया जिसके बाद पुलिस थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसकी विवेचना के उपरांत मामला न्यायालय पहुंचा और आरोपी बसंता पाल को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा प्रथम सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार कुशवाह द्वारा सुनाई गई। इसके साथ ही 1000 के अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी धनंजय पांडेय अपर लोक अभियोजक ने की। न्यायालय कार्रवाई में कोर्ट मुंशी संजय तोमर ने सहयोग किया।।
कोई टिप्पणी नहीं