हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस एवं नगरीय प्रशासन ने निकाली बाइक रैली दिया संदेश,। नारो से गूंज उठी नगर की प्रमुख सड़के,।।
रन्नौद - शिवपुरी /- नगरीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा आज हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना परिसर से बाइक रैली निकाली गई जिसमे बाइको पर देश की आन बान शान तिरंगा झंडा लहराता नजर आया , बाइक रैली में भारत माता की जय कारे ,हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे,।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , नगर रन्नौद में आज दिन भर देश भक्ति का माहौल छाया रहा , हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई लोगो को तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर पहराने दिया गया , तिरंगा अभियान को थाना परिसर से थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान व नगर परिषद सीएमओ मयूर व्हाने ने हरी झंडी दी उसके बाद बाइक यात्रा निकाली गई यात्रा नगर की प्रमुख रोडो से होकर वापस थाना परिसर पहुची जहाँ देश भक्ति गीत गाय गए,।।
कोई टिप्पणी नहीं