पूर्व विधायक दादा रामसिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि,के उपलक्ष्य में,श्रद्धासुमन सभा का आयोजन,।
सिंधिया निष्ठ विपिन शर्मा के निज निवास पर भी , कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव के पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव (दादा) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया,।।
रन्नौद - शिवपुरी ,।। जिले के कोलारस विधानसभा के कद्दावर नेता एवं बरिष्ठ विधायक स्वर्गीय राम सिंह यादव दद्दा की आज 7वीं पुण्यतिथि है जिसके उपलक्ष्य में रन्नौद नगर के बार्ड क्रमांक 6 के पार्षद एवं बरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह सिकरवार बन्टी भैया ने अपनी दुकान पर, श्रद्धासुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सर्व प्रथम स्वर्गीय राम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया,।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात्रि कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव जी के पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि का श्रद्धासुमन नगर रन्नौद में आयोजित हुआ जिसमें दादा राम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए , श्रद्धा सुमन में मौजूद, बरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह सिकरवार बन्टी भैया, शेरा तिवारी, डॉक्टर श्याम सिंह कुशवाह,जीतू तिवारी, अफजल शाह,संजय राजपूत, प्रदीप जैन, तरुण शर्मा, रवि राय, लल्लू कुशवाह आदि नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,।।
बता दे कि श्रद्धा सुमन कार्यक्रम , वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद पुष्पा शर्मा के निज निवास पर, उनके पुत्र कौशल शर्मा विपिन शर्मा के नेतृत्व में किया, दो मिनिट का मौन धारण भी किया गया, जिसके बाद राम सिंह दादा अमर रहे, के जयकारों से नगर गूंज उठा,।।
कोई टिप्पणी नहीं