दुःखद घटना....?? कलयुगी पुत्र ने पहले माँ उसके बाद भाई की कर दी निर्मल हत्या, मौके से फरार,पुलिस जांच में जुटी
चार थाना क्षेत्र की पुलिस ने संभाला मोर्चा,छावनी में तबदील हुआ पूरा गांव,।
फरहान काजी @ रन्नौद / शिवपुरी ,- जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जघन्य हत्या कांड की खबर क्षेत्र भर में सनसनी फैला दी है, बताया जा रहा है कि घर में आपसी विवाद में बेटे ने अपनी मॉ और भाई को फावड़े से मार मारकर हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।।
जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र के रामपुर में निवास करने वाले राज बंधु सिख का बीती रात अपनी माँ दिलीप कोर उम्र 110 साल एवं भाई दर्शन सिख उम्र 75 साल से किसी बात पर विवाद हो गया था। रात में यह विवाद किसी तरह शांत हो गया था।।
बताया जा रहा है कि आज सुबह 7 बजे फिर से विवाद होने लगा। विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। इस विवाद में राज बंधु उम्र 45 साल पुत्र लाभ सिंह सिख का विवाद में इतना उग्र हो गया कि उसने घर में रखे फावडे से अपनी मॉ दिलीप कौर उम्र 110 साल में मारना शुरू कर दिया। अपनी मॉ को बचाने के लिए राज बंधु का भाई दर्शन सिख उसे बचाना आया तो राज बंधु सिख ने अपने भाई के सिर में फावड़ा मार दिया,इस घटना के बाद राज बंधु घटनास्थल से फरार हो गया।।
राज बंधु सिख अपने परिवार के साथ अपने फार्म हाउस पर ही निवास करता था। आज सुबह जब पास के लोग राज बंधु के घर पर पहुंचे तो वहां घर के पास राज बंधु के भाई दर्शन सिख और उसकी मॉ की लाश पडी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मायापुर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।।
कोई टिप्पणी नहीं