सेना की कार्यवाही पर मनाया जश्न,।। भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन के चलते तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जश्न,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। कर्नल सोफिया कुरैशी एवं व्योमिका सिंह के जज्बे को किया सलाम,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। भारत को विश्व गुरु बना कर रहेंगे, नेहा अमित यादव,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर, नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए, पिछोर रोड पर स्थित समापन हुआ,।।
पॉइंट नम्बर 4 -।। भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा नगर, ।।
पॉइंट नम्बर 5 -।।तिरंगा यात्रा को सफल आयोजन बनाने समस्त नागरिकों का नरेंद्र सिंह सिकरवार बंटी भैया ने आभार व्यक्त किया,।।
पॉइंट नम्बर 6 -।। नगर में शांति पूर्वक उत्साह , उमंग के साथ यात्रा का हुआ आगाज, क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ के लिया भाग,।।
फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के रन्नौद नगर में आज गुरुवार शाम 5 बजे भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन का जश्न मनाते हुए रन्नौद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर सहित आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया, यात्रा रेस्ट हाउस से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां फूल वर्षा कर स्वागत किया गया,।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार -: 22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में हमला कर घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें 26 निर्दोष भारतीयों की गोलीबारी कर निर्मल हत्या की गई थी जिससे पूरा भारत शर्मिंदा हुआ था, ।।
बता दे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें सरकार की ओर से भारतीय सेना को सशक्त करते हुए खुली छूट दी गई कि पहलगाम हमले का बदला लेने के उद्देश्य से पाकिस्तान में छुपे आतंकियों को खत्म करने के दिशा निर्देश मिले जिसके चलते भारतीय सेना के प्रमुख कर्नल सोफिया कुरैशी एवं व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के नजदीक करीब 9 इलाकों में जवाबी कार्रवाई की गई,।।।
बता दे कि भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में आतंकियों के ठिकानों सहित उनके परिवार के एक दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा गया जिसके चलते हर भारतीय लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है इसी क्रम में आज रन्नौद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल , जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव,वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह गुर्जर,योगेंद्र रघुवंशी बंटी भैया,नरेंद्र सिंह सिकरवार, कौशल शर्मा , विक्रम सिंह चौहान, पंकज भार्गव, आशीष रघुवंशी,आदि लोग मौजूद रहे।।
कोई टिप्पणी नहीं