10 वी शताब्दी की प्राचीन मूर्ति मिलने से फैली सनसनी लोगो का लगा हुजूम,पुरातत्व विभाग को सूचना पहुंची,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।।रन्नौद में सड़क निर्माण के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति, बनावट खजुराहो शैली जैसी।।
पॉइंट नम्बर 2 -।।मूर्ति का 10वीं या 11वीं शताब्दी के होने का अनुमान, पुरातत्व विभाग करेगा देख रेख,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। रन्नौद नगर ऐतिहासिक नगरी है रन्नौद को 400 गांवों में प्रथम कोटि पर गिना जाता है,।।
पॉइंट नम्बर 4 -।। बर्ष 2016 में जैन मंदिर की खुदाई के दौरान एक सोने का सिक्का व 300 से अधिक चांदी के सिक्के मिले थे,।।
रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 7 में आरसीसी सड़क निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक प्राचीन काल की अद्भुत मूर्ति मिली है। यह मूर्ति पुराने मुख्य दरवाजे के पास से निकली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मूर्ति रन्नौद की ऐतिहासिक बस्ती के उसी प्राचीन कालखंड से जुड़ी हो सकती है, जब यहां चार बड़े दरवाजे और एक मजबूत कोट मौजूद था। फिलहाल नगरीय प्रशासन ने प्राचीन मूर्ति की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब मजदूर आरसीसी सड़क की खुदाई कर रहे थे तभी कुछ ही इंच नीचे एक पत्थर की आकृति दिखाई दी। मिट्टी हटाने पर यह बारीक नक्काशी वाली एक कलात्मक मूर्ति के रूप में सामने आई।।
ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति का स्वरूप खजुराहो की प्राचीन मूर्तियों से काफी मिलता-जुलता है प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, यह मूर्ति 10वीं या 11वीं शताब्दी की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और रन्नौद के चारों पुराने दरवाजों की मरम्मत व संरक्षण की मांग की है। फिलहाल, नगरपालिका एवं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।



कोई टिप्पणी नहीं