pub-7443694812611045 आगजनी घटना,अज्ञात कारणों से झोपडी में लगी आग - हजारों का नुकसान,। - Agnichakra

आगजनी घटना,अज्ञात कारणों से झोपडी में लगी आग - हजारों का नुकसान,।

 






पॉइंट नम्बर 1 -।। राहत राशि की लगाई पीड़ित परिवार ने गुहार,।।


रन्नौद - शिवपुरी ।। रन्नौद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में शाम चार बजे हरवीर कुशवाह पुत्र प्रभू कुशवाह के खेत पर बनी झोपडी में शॉट सर्किट के चलते आग लग गई आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक आग की लपटे पूरी झोपडी को राख कर चुकी थी झोपडी में रखी सामग्री जल कर स्वाह हो गई।।



जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच खेत पर बनी झोपडी में शॉट सर्किट से आग भड़क गई। आग की लपटे इतनी तेजी थी कि चंद समय में सब जल कर खाक हो गया पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया वह भी नाकाम रहे ।।




बता दे कि घटना के समय हरवीर कुशवाह घर पर खाना खाने गए हुए थे जब उन्हें आग की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में हरवीर कुशवाह को करीब 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, उल्लेखनीय है कि हरवीर कुछ समय से बस्ती के अंदर अपने मकान पर रह रहा था जबकि उनका घरेलू सामान और खेती किसानी का सामना खेत पर बनी झोपडी में रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड 10 के पार्षद राजेश केवट मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल पटवारी को सूचना दी और पीड़ित को सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.