मौसी के यहां शादी में गया युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने चलाई गोली गंभीर घायल - श्रीजी हॉस्पिटल में उपचार जारी।
पॉइंट नम्बर 1 -।। कांग्रेस नेता जयकिशन मांझी का सुरक्षा कर्मी हुआ घायल।।
रन्नौद - शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर का रहने वाला एक युवक ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील के छीमच गांव मै अपनी मौसी के यहा शादी समारोह मै गया था,कार्यक्रम के दौरान युवक बाहर घूमने के लिए गया,उस बक्त अज्ञात व्यक्ति ने गोली से हमला कर दिया,जिसे पैर और पिछवाड़े में गोली के छर्रे लगने से युवक मौके पर गिर पड़ा,।।
जानकारी के अनुसार विपुल पुत्र मोहन श्रीवास्तव निवासी रन्नौद अपनी मौसी के यहां शादी समारोह कार्यक्रम में छीमक गांव में शामिल होने के लिए गया था, कार्यक्रम के उपरांत रात्रि करीब 11:30 बजे बाहर घूमने के लिए गांव में गया इस समय अज्ञात व्यक्ति ने इस पर गोली से हमला कर दिया गोली लगते ही युवक गिर पड़ा। जानकारी लगते ही कार्यक्रम आयोजक मौके पर पहुचे,खून से लतफथ विपुल को तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां अस्पताल में इलाज जारी है, जानकारी के मुताबिक विपुल कांग्रेस नेता जय किशन मांझी का सुरक्षा कर्मी बताया गया है,अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है,।।

कोई टिप्पणी नहीं