नया साल की खुशियां सेलिब्रेट कर रहे थे लोग - एकता फाउंडेशन के सदस्य ने अमूल्य रक्त देकर पुनीत कार्य किया , बचाई जान
रन्नौद - शिवपुरी।। समूचे शिवपुरी शहर के लोग अंग्रेजी नया वर्ष की खुशियां सेलिब्रेट कर रहे थे इसी बीच एक ख़बर निकल कर सामने आई कि एक मासूम को अर्जेंट रक्त की आवश्यकता है लेकिन बल्ड बैंक में बल्ड उपलब्ध नहीं है जिससे परिजनों के चेहरे पर मायूसी सी छ गई परिजनों ने अपने परिवार के सदस्य की जान बचाने के लिए दर दर की ठोकरें खानी शुरू कर दी हताश होकर परिजन वापस जिला अस्पताल आ गए समय पर कोई बल्ड देने के इस लिए उपलब्ध नहीं था ।।
बता दे कि लोग अपनी खुशियां बांटने के लिए नए साल की पार्टी मानने कही न कही घूमने चले गए थे इसी बीच एकता फाउंडेशन की टीम भी नए साल की पार्टी मनाने घूमने जा रही थे तभी किसी व्यक्ति ने पीड़ित परिवार की समस्या देखते हुए शिवपुरी एकता फाउंडेशन टीम के सदस्य मोहम्मद अजहर खान को याद किया गया तो अजहर ने अपना घूमने का प्लान कैंसिल किया जिसके बाद पीड़ित मरीज को जो बल्ड चाहिए था अजहर ने पहले टेस्ट कराया अजहर ने देखा कि ए पोजिटिव बल्ड है और वहीं बल्ड महज 3 साल के मासूम को जिंदगी और मौत से जीत दिल सकता है तो अजहर ने बिना देरी करे फैसला लिया कि मेरा बल्ड निकाला जाए और पीड़ित मरीज को बल्ड प्रदान किया जाए,।।
जानकारी मुताबिक - बता दे कि लोग अपनी जिंदगी में खुशियां भरने अनेक प्रकार से प्रयास करते हैं लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा कि हर जगह आस पड़ोस में कोई व्यक्ति किसी न किसी रूप में मदद की आस लगाए बैठा है तो उसकी मदद कर पुनीत कार्य किया जाय,।।
पाठकों को ज्ञात करा दे कि लोग नए साल में सोचते रह गए होंगे कि हम किसी के लिए मदद का जरिए बनेंगे किसी न किसी प्रकार से लेकिन जब महज 3 साल के मासूम को ए पोजिटिव बल्ड की जरूरत पड़ी तो कोई भी आगे नहीं आया और पीड़ित परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई गनीमत रही कि एकता फाउंडेशन शिवपुरी टीम को सूचना मिली तो तत्काल अपनी न्यूयर पार्टी बीच में से रोकते हुए जिला अस्पताल पहुंचे जहां मोहम्मद अजहर खान जो कि एकता फाउंडेशन शिवपुरी टीम के सक्रिय सदस्य हैं उनका बल्ड मैच कर गया जिसके बाद पीड़ित परिवार को अमूल्य रक्त प्रदान किया गया,।।

कोई टिप्पणी नहीं