उदासीनता - सालों से आधी अधूरी खुली पड़ी नाली - जिम्मेदार बेसुध - हादसे की आशंका,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। कुछ दिन पूर्व एक गोवंश खुली नाली में फंस गया था घंटों बाद बहार निकाला,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। जगह जगह रोड की नाली के ढक्कन खुले,गन्दगी का बढ़ रहा है अम्बार,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। आई लव रन्नौद द्वार से लेकर तहसील प्रांगण में हादसे को न्योता देती खुली नाली।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 12 में गायत्री मंदिर के सामने से लेकर तहसील एवं आई लव रन्नौद के द्वार तक दो साल पहले रोड डाली गई थी जो कि शुरू से ही अपने आप में आंसू वहां गई थी अब रोड पर आमने सामने बनाई गई नाली के ढक्कन पिछले लंबे समय से जर्जर व खुले हैं जिससे हर रोज हादसे को दावत दी जा रही है लेकिन जिम्मेदार व ठेकदार ने आज तक सुध नहीं ली है ताजा मामला गायत्री मंदिर के सामने खुले पड़े नाली में एक गाय गिर गई काफी समय तक गाय नाली में फंसी रही रास्ते चलते राहगीरों ने एक दूसरे को ख़बर दी जिसके बाद गाय को बमुश्किल बहार निकाला गया गाय के मुंह व पैर में काफी चोट आई जिसका उपचार कराया गया ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया गया की जर्जर खुली पड़ी नाली पर ध्यान दे जिससे अब कोई आम जन या पशु हादसे का शिकार न हो।।
जानकारी के मुताबिक - नगर परिषद रन्नौद के हर वार्ड में कुछ न कुछ काम जारी है लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जो अपने आप में दुर्दशा पर जमकर आंसू बहा रहे विदित हो कि रन्नौद के वार्ड क्रमांक 12 में दो साल पहले रोड डाली गई थी जिसके बाद ठेकेदार ने दोनों साइड नाली का निर्माण तो कर दिया लेकिन वह नाली समय से पहले जर्जर हो गई जिसको लेकर लोगों ने मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई उसके बाद भी न तो जर्जर नाली सही हुई न ही खुली पड़ी नाली के चैंबरों को ढाका गया जिससे हादसे पर अंकुश लगाए जा सके,।।
इनका कहना है, कल्याण सिंह जाटव तहसीलदार रन्नौद,।। तहसील प्रांगण में नाली जर्जर है कुछ जगह नाली के ढक्कन खुले हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है,।।
इनका कहना है, विष्णु भदकारिया सीएमओ रन्नौद, आपके द्वारा मुझे खुली नाली की जानकारी दी है जहां जहां हादसे की आशंका है वह नाली सही करा देते हैं,।।


कोई टिप्पणी नहीं