pub-7443694812611045 इंदार इलेवन व रन्नौद इलेवन में हुआ फाइनल मुकाबला, विजेता रही इंदार टीम,।। - Agnichakra

इंदार इलेवन व रन्नौद इलेवन में हुआ फाइनल मुकाबला, विजेता रही इंदार टीम,।।

 






रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद के वार्ड क्रमांक 15 में चल रहे टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता मैच का आज समापन हुआ है बता दे कि सिद्ध बाबा स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ।





जानकारी के अनुसार  - सिद्ध बाबा स्टेडियम में रविवार दोपहर फाइनल मुकाबला रन्नौद और इंदार टीम के बीच खेला गया, जिसके उपरांत इंदार टीम ने अच्छा खासा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है ,। बता दे कि रन्नौद व इंदार इलेवन में टॉस हुआ जिसके बाद रन्नौद टीम के कप्तान ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें महज 20 ओवर में रन्नौद इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने 134 रन का लक्ष्य सामने वाली टीम को दिया , लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदार टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाकर फाइनल ट्राफी व इनाम अपने नाम किया।।




क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद नरेन्द्र सिंह सिकरवार बंटी भैया एवं नगर परिषद अध्यक्ष पति जमुना प्रसाद कुशवाह, पत्रकार अफजल शाह ,राहुल कुशवाह उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता इंदार टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी व शील्ड  प्रदान की गई, वहीं उपविजेता रन्नौद टीम को 7 हजार 500 नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।।





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.