प्रदर्शन - स्मार्ट मीटर एवं किसानों को समय पर खाद व बिजली न मिलने के चलते - सौंपा ज्ञापन ,।।
बॉक्स -।। कांग्रेस कमेटी ने रन्नौद में स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन,।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर में बुधवार दोपहर 2 बज कर 30 मिनिट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रन्नौद व जिला अध्यक्ष शिवपुरी ने तहसील प्रांगण तक किसान रेली का आयोजन किया जहां तहसील पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख किया कि प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है जिसके क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय अंतर्गत हर कस्बा, नगर में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी ने विरोध दर्ज करते हुए मीटर न लगाए जाने के लिए तीन सूत्रीय की मांग की गई है,।।
बता दे कि राज्य सरकार हर मंच से बड़े बड़े दावे करती हैं कि किसानों को यह असुविधाओं से निजात दिलाई जा रही है किसानों को यह लाभ पहुंचाया जा रहा है जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कुछ भी धरातल पर नहीं है न तो किसानों को समय पर बिजली मिल रही है न ही खाद मिल रहा है,अब ऐसे में स्मार्ट मीटर लगा कर आम जन व किसानों के साथ ठगी की जा रही है जो कि गलत है इसका पुर जोर से विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।।
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार दोपहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के साथ मिल कर सर्व प्रथम रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमें तहसीलदार महोदय को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया है जिसमें बताया गया कि, किसानों को समय पर लाइट नहीं मिल रही है जिसके बाद भी स्मार्ट मीटर लगाने का ठेकदारों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है जो कि कांग्रेस पार्टी के एक एक पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे,किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है,अब स्मार्ट मीटर लगा कर आम जन व किसानों को ठगा जाएगा जो गलत है हमने एक हेल्पलाइन नंबर चालू कर दिया कोई भी कर्मचारी मीटर लगाने आए हमें सूचित करे हमारी टीम जाकर विरोध दर्ज करेगी और मीटर न लगाने दिया जाएगा, जिसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ रन्नौद में स्थित बस स्टेंड पर कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।।


कोई टिप्पणी नहीं