समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाने में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अहम भूमिका निभाएगा - सुशील रघुवंशी ।।
बॉक्स -।। बदरवास विकास खण्ड स्तरीय
ग्रामोदय से अभ्युदय ग्राम विकास पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ
शिवपुरी ।। बदरवास विकास खण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय ग्राम विकास पखवाड़ा का शुभारंभ कार्यक्रम जनपद पंचायत बदरवास सभागार में आयोजित किया गया।।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुशील रघुवंशी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बैकुंड धाम से पधारे आचार्य श्री राजेश महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ एवं अध्यक्षता सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र गुप्ता जी ने की साथ ही मंच पर हीरा लाल भील जनपद सदस्य बदरवास , देवेंद्र भारती शिक्षक ,मनीष बैरागी शिक्षक ,,कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक रेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।।
बता दे कि आचार्य श्री राजेश महाराज ने अपने उद्वोधन में कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी ये देश पुनः विश्वगुरु बन पाएगा
कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि उठो जागो और अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करो ,सोचो विचार करो और उसे पूर्ण करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा दो आपको सफलता जरूर मिलेगी ।।
बता दे कि कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे
कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए उनके नाम इस प्रकार है
स्टेट बैंक से विनय राजपूत ,श्रीमती मनवाती , अनिल आजीविका मिशन , नवांकुर संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र धाकड़, अजय प्रताप सिंह यादव ,लाल सिंह सोलंकी,गणेश शर्मा, रतिराम प्रजापति एवं नगर समिति से अखिलेश बैरागी रन्नौद नगर समिति से कौशलेश शर्मा प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्य ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता नरेंद्र लोधी , दिलीप यादव, सुधीर रघुवंशी, रचना जाटव, सहित सीएम इंटर्न ,प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
अतिथि गणों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्र गीत वंदे मातरम गायन के बाद कार्यक्रम की अवधारणा और स्वागत भाषण परिषद् के विकास खण्ड समन्वयक रेखा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष बैरागी वीर सिंह जी बदरवास द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट किया ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रेखा श्रीवास्तव जी ने किया


कोई टिप्पणी नहीं