pub-7443694812611045 आम जन का शक्ति प्रदर्शन, सौ से अधिक पीड़ित वार्डवासियों ने,कचरा न डालने तहसीलदार व थाने में दिया ज्ञापन,।। - Agnichakra

आम जन का शक्ति प्रदर्शन, सौ से अधिक पीड़ित वार्डवासियों ने,कचरा न डालने तहसीलदार व थाने में दिया ज्ञापन,।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। गुस्साए वार्डवासी बोले हमें हमारी ग्राम पंचायत वापस दो,नगर परिषद से हमें हर रोज परेशानी मिल रही है,।।


पॉइंट नम्बर 2 -।। नगरीय प्रशासन का कहना है शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा नगर परिषद को टीचिंग ग्राउंड के लिए करीब 10 बीघा जमीन आवंटित की है,।।


बॉक्स -।। रन्नौद पुलिस को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासी बोले हम कचड़ा गाड़ी को हमारे वार्ड में प्रवेश नहीं करने देंगे हमने सुबह से नपा सफाई कर्मचारियों को कचड़ा फेकने नहीं जाने दिया, पांच गाड़ी व एक ट्राली कचड़ा रोड पर लिए खड़े सुबह से शाम हो गई है न गाड़ी लौटी न कचड़ा टीचिंग ग्राउंड में कचड़ा फेंका गया।।


पॉइंट नम्बर 1 -।। सुबह से शाम होने हो गई वार्डवासियों ने कचड़ा वाहन को नहीं जाने दिया कचड़ा फेकने।।


पॉइंट नम्बर 2 -।। अगले दिन कैसे नगर का कचड़ा उठेगा नगरीय प्रशासन गहरी सोच में,।।


बॉक्स -।। पांच कचड़ा वाहन , एक टैक्टर ट्राली में नगर भर का पड़ा कचड़ा , संक्रमण का भी खतरा बीच रोड पर खड़े नपा प्रशासन के वाहन,इसका जिम्मेदार कौन, आक्रोशित वार्डवासी या अन्य,।।


फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में परिषद के अमले द्वारा शासन से आवंटित जगह पर पिछले लंबे समय से नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 15 का कचड़ा एकत्र कर सेंसई में स्थित शासकीय जगह पर डंप किया जा रहा है, गुस्साए वार्डवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए एक सुर में 100 से अधिक लोगों की भीड़ लेकर तहसील परिसर में आ गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे, प्रदर्शन होता देख प्रभारी तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव वार्डवासियों के समक्ष मौके पर पहुंचे वार्ड वासियों का कहना था कि हम प्रत्येक वार्ड के लोग कचड़ा बिल्कुल भी डालने नहीं देंगे, अगर कोई कचड़ा डालने पहुंचा तो बेवजह का विवाद होगा, समय रहते टीचिंग ग्राउंड की जगह को निरस्त किया जाय,हमें आगे चलके बड़ी बीमारी का खतरा बना हुआ है,हर रोज आधा दर्जन गोवंश की दूषित कचड़ा खाने से मौत हो रही है कुछ हमारे मवेशी अकाल काल में बेवजह समा रहे हैं इसका जल्दी निराकरण किया जाए,गुस्साए भीड़ ने तहसीलदार व सीएमओ के समक्ष यह भी कह दिया कि हमें नहीं चाहिए ऐसी नगर पालिका जिससे हम बीमारी का शिकार हो।।




जानकारी के मुताबिक - बुधवार दोपहर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के 100 से अधिक वार्डवासी अपनी मूल्य मांगो को लेकर तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव को ज्ञापन देने आए , ज्ञापन में वार्डवासियों ने सफाई कर्मचारियों व नगर परिषद अमले से परेशान होकर प्रदर्शन करने की नौबत आन पड़ी है,।।





पाठकों को ज्ञात करा दे कि नगर परिषद जब अस्तित्व में आई थी उसी समय रन्नौद नगर में टीचिंग ग्राउंड के लिए जगह उपलब्ध हो गई थी जिसके बाद नगर परिषद ने टेंडर लगा कर ठेकेदार से टीचिंग ग्राउंड बना दिया कचड़े को नष्ट कर खाद बनाने के लिए भवन भी बनाया गया अब जब कचड़ा नष्ट करने की बात सामने आई तो रन्नौद में तहसील भवन के लिए जगह तलाशी गई जहां नगर परिषद ने टेंडर जारी कर टीचिंग ग्राउंड बनाया वह जगह तहसील भवन बनने के लिए आवंटित हुई थी आनन फानन में नपा प्रशासन का पैसा बर्बाद करते हुए जगह खाली कराई गई ओर टीचिंग भवन को नष्ट करके तहसील भवन का निर्माण हो गया,।। 



अब जब तक जगह आवंटित न हुई तो नपा सफाई कर्मचारियों ने कचड़ा रेंज की जगह पर डालना शुरू कर दिया उस समय भी बेकसूर गोवंश की मौत होने लगी, अब पिछले कई महीने से रन्नौद परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में जगह चिन्हित कर कचड़ा डंप होने लगा, जिसका वार्डवासियों ने विरोध किया तब उन्हें समझा बुझा कर कचड़ा डालने पर चुप कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने आज आकर जमकर प्रदर्शन किया वार्डवासी बोले हमारे साथ धोखा दिया है, न ही आज तक बाउंड्री की गई न ही कचड़ा फेकने की जगह बदली जिससे वार्डवासियों में नाराजगी है इसी के चलते आम जन ओर अपने मवेशियों की चिंता करते हुए आगे भविष्य ठीक हो उसके लिए अपनी मांग पूरी कराने शक्ति प्रदर्शन किया,।।




अब जब मामले को लेकर नपा अध्यक्ष व नपा सीएमओ से वार्ड वासियों की समस्या के चलते सवाल किया तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि रन्नौद से राजस्व अमले ने रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी थी जिसके बाद जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने नपा प्रशासन के लिए करीब 10 बीघा जमीन आवंटित की, जिसके बाद से ही सेंसई के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित शासकीय जगह पर कचड़ा डालना शुरू किया है,अब नगर के 15 वार्डो का कचड़ा कही तो डंप होगा जिसका आगे वार्डवासियों के लिए परेशानी न हो राजस्व अमले के साथ मिल कर सीमांकन करा लेते हैं, तार फेंसिंग करा कर समस्या से छुटकारा दिला देंगे साथ ही गोवंश भी अकाल काल में समाने से बच जायेंगे।।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.