pub-7443694812611045 गौ तस्करी के आरोपित मुस्लिम युवक से जय श्री राम के नारे लगवाने वालों पर मामला दर्ज,।। - Agnichakra

गौ तस्करी के आरोपित मुस्लिम युवक से जय श्री राम के नारे लगवाने वालों पर मामला दर्ज,।।

 





शिवपुरी - सुभाषपुरा थानांतर्गत में गौ-तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक मुस्लिम युवक से जय श्रीराम के नारे लगवाने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। 



जानकारी के अनुसार 29 जरनवरी की रात सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में गौ-सेवकों ने एक पुल के पास गौवंश से भरा एक कंटेनर क्रमांक आर जे-27 जीए 6927 पकड़ा था। कंटेनर में 30 गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कंटेनर में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन मौके से फरार हो गए और एक आरोपित आजाद अली निवासी टोंक राजस्थान पकड़ा गया था।।





 गौ-सेवकों ने आरोपित आजाद अली को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट की और उसे रस्सियों से बांधकर उससे जय श्रीराम के नारे लगवाए। अब इस मामले में मोहना निवासी अनीश खान सहित अन्य लोगों ने सुभाषपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।।



शिकायत में आरोप है कि गौवंश से भरे कंटेनर के पकड़े जाने के बाद आरोपी आजाद अली को रस्सी से बांधकर उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए गए आरोप यह भी है कि इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई और उसे अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द बोलने के लिए मजबूर किया गया इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया था जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया।।




इससे मुस्लिम समुदाय में रोष फैल गया और क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजपाल गुर्जर निवासी पहसारी, लोकेन्द्र गुर्जर निवासी सिकरावली, सतीश धाकड़ और विवेश गुर्जर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(b), 115(2), 353(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.