pub-7443694812611045 रन्नौद में पंचकल्याण महोत्सव प्रारंभ, नगर में निकाली शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत, - Agnichakra

रन्नौद में पंचकल्याण महोत्सव प्रारंभ, नगर में निकाली शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत,

 







रन्नौद - शिवपुरी।।  जिले के रन्नौद मै पंचकल्याण रविवार से प्रारंभ हो गया है,1008 श्री सांवलिया पारसनाथ चौबीसी मंदिर में आचार्य विद्यासागर  सागर महाराज के आशीर्वाद से 1 फरवरी से 6 फरवरी तक पंचकल्याणक महोत्सव चलेगा ,इसमें पूज्य 108 मुनिश्री सुब्रत सागर महाराज के सानिध्य में सारे अनुष्ठान संपन्न होंगे।।




 मुनि श्री का 21 जनवरी को रन्नौद नगर में मंगल प्रवेश हो चुका है। इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने जीवन का 108वा कैसे लॉन्च 23 जनवरी को संपन्न किया आपको ज्ञात रहे की इस वर्ष मुनि श्री ने 27 व दीक्षा दिवस 54 वा जन्मदिवस और 108 वा केस लॉन्च संपन्न किया इस अवसर पर मुनि श्री ने उपस्थित धर्म श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई भी काम करने जाते हैं तो दोनों प्रकार के लोग मिलते हैं एक प्रशंसा करने वाले एक निंदा करने बाले प्रशंसा करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए ।।




यह भी बताया कि निंदा करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए पर इतना याद अवश्य रखें की जो कपड़ा पौंछा लगाता है वह गंदा हो जाता है जिस घर में रहते है वही भी गंदे हो जाते हैं जो जूते चप्पल पहने जाते हैं वह भी गंदे हो जाते हैं जिन बर्तनों में भोजन किया जाता है वह भी गंदे हो जाते हैं और भी दृष्टांत देते हुए मुनिश्री ने कहा कि जब कोई भी काम करोगे तो लोग तुम्हारी निंदा करेंगे बुराई करेंगे लेकिन अंत में वही गंदा होने वाला कपड़ा अपने घर को चमकता है इसी तरह से जो व्यक्ति काम करता है उसकी निंदा होगी लेकिन सब चीजों को सुनते हुए अगर आगे बढ़ते रहे तो आपके लिए सफल होने से कोई रोक नहीं सकता इसलिए पंचकल्याणक जैसे महा महोत्सव में आप सभी लोगों को कार्य करना है जिन शासन की प्रभावना का सबसे बड़ा कार्य है और इसमें अपने प्रभु का गुरु का आशीर्वाद लेकर सबसे प्रेम वात्सल्य के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ते जाना है तभी यह कार्य सानंद संपन्न होगा।।








कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.