pub-7443694812611045 वाहन चेकिंग के दौरान - पुलिस आरक्षक को पीटना पड़ा भारी आधा दर्जन पर केस, कई अज्ञात - Agnichakra

वाहन चेकिंग के दौरान - पुलिस आरक्षक को पीटना पड़ा भारी आधा दर्जन पर केस, कई अज्ञात

 



बॉक्स - रन्नौद नगर में 31 जनवरी व 1फरवरी दरमियानी रात में हुए बबाल के बीच रन्नौद पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है,वहीं अब पीड़ित पल्स आरोपित अपनी फरियाद सुनाने नेताओं व अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं,।। 


नोट - पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व नगर के लोगों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, बात बन भी गई थी,लेकिन समय को भी कुछ और ही मंजूर था,।।


नोट -।। मध्यप्रदेश में पहली घटना हुई है जहां पुलिस आरक्षक को वर्दी में ऑन ड्यूटी पिटाई के बाद राजीनामा , करने को तैयार लिखित में आवेदन तक दिया, काश पीड़ित पल्स आरोपित मान जाते ओर यह कार्यवाही का समाना नहीं करना पड़ता ,।।


चेकिंग के दौरान पीड़ित बने अपराधी - इन्हें अपराधी बनाने में किसका हाथ - पुलिस तो पिटने के बाद भी राजीनामे पर तैयार - लेकिन चंद लोगों को राजीनामा भाया नहीं, करबा दिया केस।।



चलानी कार्यवाही के दौरान - हुए विवाद ने नया रूप ले लिया है, घटना की शिकायत आरक्षक अवधेश शर्मा ने ,जिसके बाद आधा दर्जन नाम दर्ज व अन्य लोगों पर केस दर्ज,।।


फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर में थाने के सामने यातायात सप्ताह अभियान के तहत रन्नौद पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगा कर चलानी कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में थाने के सामने से निकल रहे एक कार चालक को पुलिस के जवानों ने रोक लिया चालक मनोज जाटव से कागजात मांगे कागजात पूरे होने पर सीटबेल्ट न लगाने का 500 रुपया का चालान किया गया मौके पर पहुंचे मनोज के साले नीलेश जाटव ने विरोध किया कि मेरे जीजा का चालान नहीं होगा इस पर मुंहवाद हो गया देखते देखते भीड़ ने आरक्षक अवधेश शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे आरक्षक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, आरोपियों ने प्रदर्शन करके भीड़ जमा कर ली,प्रदर्शन 4 बजे से शुरू हुआ देर रात्रि 2 बजे भीड़ हटी तब कही जाकर वाहन की लंबी कतार से रास्ता चलने योग्य हुआ,।।




जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को यातायात सप्ताह अभियान का आखिरी दिन था वहीं रन्नौद पुलिस पर भी करीब 25 चालान करने का प्रेशर था जिसको लेकर रन्नौद पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगा कर वाहनों की  पड़ताल की गई कही हेलमेट न लगाने पर 250 रुपए का चालान किया गया वहीं फोर व्हीलर वाहन में सीटबेल्ट न लगाने पर रन्नौद पुलिस द्वारा 500 रुपए का चालान किया इसी क्रम में मनोज जाटव नामक व्यक्ति अपने कार से निकला तो सीटबेल्ट न लगाए जाने पर 500 रुपए का चालान काटा जिससे पुलिस से विवाद होने लगा विवाद बढ़ता देख तीन अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया, लेकिन बुरी तरह पटक कर मारपीट शुरू कर दी मारपीट में एक युवक ने सर में आरक्षक के पत्थर मार दिया जिससे लहूलुहान हो गया भीड़ में मौजूद युवकों ने कार्यवाही के भय से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बात करना प्रदर्शन कर रहे युवकों से जैसे तैसे बात बनी फिर भीड़ में कोई अन्य व्यक्ति युवकों को भड़का गया कि राजीनामा नहीं होगा ऐसे ही घटना क्रम चलता रहा देखते देखते रात के 2 बज गए जब भीड़ कम हुई तो पुलिस ने आरक्षक व भीड़ में घायल मनोज जाटव व निलेश जाटव मेडिकल करने भेज दिया , रिपोर्ट आने पर रन्नौद पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी,।।










कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.