राष्ट्रीय योजना (NSS) सात-दिवसीय विशेष शिविर गिल्टोरा में आयोजित।।
नशे को ना, जिंदगी को हाँ' बताया , प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति सिंह कुशवाहा।।
रन्नौद - शिवपुरी।। शासकीय महाविद्यालय रन्नौद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम गिल्टोरा में आयोजित सात-दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत एनएसएस गीत के साथ हुई, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों ने मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति हेतु योगाभ्यास किया।।
बॉक्स - जागरूकता गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ
शिविर के पहले दिन का मुख्य उद्देश्य 'नशा मुक्ति' के प्रति युवाओं को जागरूक करना था। इस हेतु विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया मुख्य व्याख्यान और मार्गदर्शन दोपहर के सत्र में,शासकीय महाविद्यालय रन्नौद की प्राचार्य एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित किया सकारात्मक जीवन: उन्होंने युवाओं से एक स्वस्थ, अनुशासित और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया।।
प्राचार्य का संदेश
महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा = युवा ही देश का भविष्य हैं। एनएसएस शिविर अनुशासन और सेवा भावना की वह पाठशाला है, जो विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता सिखाती है। नशे से दूर रहकर ही युवा राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।"
टीम का सहयोग - शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। सभी उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके सेवा भाव की सराहना की। आगामी दिनों में ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता रैलियों जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है आज का दिन स्वयंसेवकों के लिए 'नशे के विरुद्ध जंग' का संकल्प लेने वाला रहा। शिविर के माध्यम से गिल्टोरा ग्राम में भी जागरूकता का संदेश पहुँचाया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं